Palmistry: हथेली पर इस जगह मछली के निशान को माना जाता है शुभ, नहीं होती धन की कमी
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कई जगह मछली के आकार की आकृति बनती है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कई तरह के शुभ निशान बने हुए होते हैं। जिससे व्यक्ति के भाग्यशाली होने के संकेत मिलत हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर त्रिशूल, तारे, कलश, कमल और ध्वज जैसे निशान को शुभ माना जाता है। लेकिन अगर हथेली पर मछली का निशान बना हो तो इसे बहुत ही खास निशान माना जाता है। हथेली पर मछली का निशान बनने से व्यक्ति भाग्यशाली, लंबी आयु और धनी होता है। जब हथेली पर मछली का निशान एकदम स्पष्ट बने तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में कम प्रयास में अच्छी सफलता मिलती है। ऐसे लोगों के जीवन में धन की कोई भी कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं हथेली पर कहां-कहां मछली का निशान बनने पर क्या-क्या शुभ मिलता है।
जीवनरेखा पर मछली का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में जीवन रेखा पर मछली का निशान बना हुआ होता है वे अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। ऐसे लोगों को धन-संपत्ति के मामले में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं होती है। ऐसे लोग मुश्किल हालातों में बहुत ही अच्छी तरीके से हर एक स्थिति को संभालने में कामयाब होते हैं। इन लोगों का भाग्य का भरपूर साथ मिलता है।
Palmisrty: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सरकारी नौकरी? पहले हाथ की ये रेखाएं जरूर देख लें
सूर्य और गुरु पर्वत पर मछली का निशान
सूर्य और गुरु पर्वत पर बनने वाला मछली का निशान बहुत ही शुभ साबित होता है। जिन लोगों की हथेली पर सूर्य पर्वत पर मछली का निशान बना हुआ होता है तो उसे अच्छा पद मिलता है। ऐसे लोगों का समाज में ऊंचा मान-सम्मान प्राप्त होता है। वहीं अगर मछली का निशान गुरु पर्वत पर बने तो इसे भी बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में खूब सारा धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
बुध पर्वत और भाग्य रेखा पर मछली का निशान
कई लोगों की हथेली में भाग्य रेखा पर मछली के आकार का निशान बना हुआ होता है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है और बिना किसी रुकावट के काम पूरा होता है। आपको बता दें भाग्यरेखा मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत पर मिलती है। ऐसे में अगर इस स्थान पर मछली का निशान बने तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
हथेली पर ये रेखाएं मानी जाती है शुभ, जीवन में नहीं होती धन-दौलत और शोहरत की कमी
शुक्र और चंद्र पर्वत पर निशान
जब शुक्र पर्वत के ऊपर मछली के आकार का कोई निशान बनता है तो इस बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इससे व्यक्ति कला, साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र में जबरदस्त कामयाबी प्राप्त करता है। इस तरह के लोग कला के माध्यम से नाम और पैसा दोनों की कमाते हैं। वहीं अगर यही मछली का निशान चंद्र पर्वत के ऊपर बने तो व्यक्ति बहुत ही धन कमाने में माहिर होते हैं।
Marriage Line: विवाह रेखा पर बने ऐसे निशानों को माना जाता है अशुभ, जानिए क्या होता है मतलब
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।