{"_id":"6ad211678b39cec5e102bca4","slug":"today-prediction-horoscope-of-17-october-2026-aaj-ka-rashifal-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 अक्तूबर राशिफल: इन चार राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर को लेकर मिलेगी अच्छी खबर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
17 अक्तूबर राशिफल: इन चार राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर को लेकर मिलेगी अच्छी खबर
Sat, 17 Oct 2026 06:31 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:31 AM IST
आज का राशिफल: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेष राशि
विज्ञापन
मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। इस समय कोई खास दीवन में आ सकता है। इसके अलावा नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, बिजनेस में सही दिशा में किए गए प्रयास भविष्य में लाभ दिला सकते हैं।
वृषभ राशि
आज दिन आपके लिए लकी रहेगा। किसी खास मेहमान के आने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान की उच्च शिक्षा के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
मिथुन राशि
संपत्ति से जुड़े किसी सौदे में भी सफलता मिलने की संभावना है। आपकी कोई योजना भविष्य में नए अवसरों के द्वार खोल सकती है। काम की व्यस्तता के बीच किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश कर देगी। अपने प्रयासों पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा दिन। करियर में आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और परिवार में चल रहा पुराना तनाव भी धीरे-धीरे दूर हो सकता है। कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि
किसी पुरानी इच्छा के पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है। व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि अंतिम समय में कोई काम अटक सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। सामाजिक सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसरों की तलाश शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना होगा।
वृश्चिक राशि
अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात रिश्ते में दिलचस्प मोड़ ला सकती है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन से घर में सकारात्मक माहौल बन सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
धनु राशि
आज पूरे मन से किए गए प्रयास भविष्य में सफलता की राह आसान कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और मेहनत जारी रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मकर राशि
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बचत और निवेश की योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सभी जरूरी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है।
इन चार राशि वालों के कष्टों से भरे रहेंगे 2 महीने, रिश्ते-बिजनेस और करियर में होगी उथल-पुथल
कुंभ राशि
अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करने के बजाय उससे सीखने की कोशिश करें। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशियां आ सकती हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं, किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा।
मीन राशि
घर में किसी मेहमान या नए सदस्य के आगमन से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है। हालांकि, किसी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।
मंगल गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।