फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Today Prediction Horoscope of 20 October 2026 Aaj Ka Rashifal

20 अक्तूबर राशिफल: इन 4 राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर को लेकर मिलेगी खुशखबरी

Tue, 20 Oct 2026 05:06 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 20 Oct 2026 05:06 AM IST
सार
Register For Event

आज का राशिफल: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 20 October 2026 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों को आज सावधानी रखनी होगी। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर परेशान हैं, तो आज बातचीत के जरिए कोई नया रास्ता निकल सकता है। इसके अलावा धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को सावधानी रखनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों में आकर आंख मूंदकर भरोसा न करें। वहीं, ससुराल पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर या सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथनु राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा। वहीं, जल्दबाजी में किया गया काम नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी होगा। समझदारी से उठाया गया एक कदम भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
आपके लिए दिन खास रहेगा और आज रिश्तों में प्यार-अपनापन बढ़ सकता है। परिवार में खुशियों का नया अध्याय शुरू होने के संकेत हैं। बजट का ध्यान रखते हुए अपनी खुशियों के लिए कुछ करना आपको भीतर से संतुष्टि दे सकता है। 

सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र में कुछ परिस्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। किसी पुराने काम में सफलता मिलने के साथ आर्थिक लाभ की संभावना भी बन सकती है। अपनों के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा। क्रश के साथ आप घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। 

कन्या राशि
आज ऐसा लग सकता है, जैसे किस्मत आपका साथ दे रही है। दिन का प्रारंभ किसी बड़ी खुशी से होगा। मुश्किल समय में आपकी समझदारी और आत्मविश्वास ही आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं। यदि आप भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर हैं, तो बेवजह की उलझनों से दूर होगी।

तुला राशि
आज जीवन में खुशियों के नए रंग भर सकते हैं। दिन आपके लिए खुशनुमा भी हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने के संकेत हैं, जिससे रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं। हालांकि, अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना और अपनों को समय देना भी जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि
आज सफलता घर और करियर की महत्वाकांक्षाओं के बीच सही तालमेल बनाने में होगी। माता जी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी देखभाल में लापरवाही न बरतें। वहीं, आर्थिक मामलों में सुधार और करियर से जुड़ी उम्मीदें मजबूत हो सकती हैं। 

धनु राशि
आज किस्मत आपका साथ दे सकती है, लेकिन सफलता की चाबी जल्दबाजी नहीं, बल्कि धैर्य और समझदारी होगी। सही समय पर लिया गया फैसला आपको बेहतर परिणाम दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम करने का उत्साह भी बना रहेगा। 

मकर राशि
आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए आगे बढ़ें, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाएं। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर नए अवसरों का लाभ उठाना आसान हो सकता है।

कुंभ राशि
आज आपकी सूझबूझ किसी उलझी हुई समस्या का ऐसा समाधान निकाल सकती है, जिसकी उम्मीद शायद परिवार को भी न हो। घर की किसी पुरानी परेशानी को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। कामकाज में भी आपका प्रभाव बना रहेगा।

मीन राशि
आज आपको एक बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि किसी भी फैसले में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। अपनों की जरूरतों को समझने और उनकी मदद करने की कोशिश करें। किसी भी काम में आगे बढ़ने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। 

साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 1, 2 और 3 वालों के जीवन में क्या होंगे बड़े बदलाव? जानें साप्ताहिक भविष्यफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed