फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ducati Hypermotard V2 and V2 SP Launched India, Price, Power, Key Differences

डुकाटी हाइपरमोटर्ड V2 और V2 SP: भारत में लॉन्च, एक इंजन, 120.4 hp की ताकत; फिर भी कैसे अलग है ये दोनों बाइक्स?

Thu, 22 Oct 2026 03:01 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 22 Oct 2026 03:01 PM IST
सार
Register For Event

  • डुकाटी ने भारत में नई हाइपरमोटार्ड V2 और हाइपरमोटार्ड V2 SP को लॉन्च कर दिया है।
  • दोनों बाइक्स में 890cc लिक्विड-कूल्ड V-ट्विन इंजन है।
  • स्टैंडर्ड V2 का वजन 180 किलोग्राम और V2 SP का 177 किलोग्राम है। 
  • दोनों में 5-इंच TFT कंसोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स मिले हैं।

विज्ञापन
Ducati Hypermotard V2 and V2 SP Launched India, Price, Power, Key Differences
डुकाटी हाइपरमोटार्ड V2 भारत में लॉन्च - फोटो : ducati.com

विस्तार

बाइक लवर्स और रफ्तार के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। सुपरबाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने भारत में अपनी नई 2026 हाइपरमोटार्ड V2 और इसके ज्यादा स्पोर्टी वर्जन V2 SP को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन

शानदार लुक, दमदार इंजन और बेहतरीन हैंडलिंग वाली इन दोनों बाइक्स की शुरुआती कीमत करीब 16.53 लाख से शुरू होकर लगभग 20.78 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि स्टैंडर्ड V2 और V2 SP में क्या समानताएं हैं और दोनों में मुख्य अंतर क्या हैं।
विज्ञापन


इंजन और परफॉर्मेंस कैसी है?
डुकाटी के इन दोनो सुपरमोटार्ड में राइडर को एक ही तरह का इंजन देखने को मिलेगा। दोनों ही बाइक्स में 890cc का लिक्विड-कूल्ड V-ट्विन इंजन दिया गया है, जो जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन 10,750 rpm पर 120.4 hp की तगड़ी पावर पैदा करता है। टॉर्क की बात करें तो यह 8,250 rpm पर 94 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी पावर और टॉर्क के मामले में दोनों वर्जन बिल्कुल एक समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजन में भारी कटौती और डिजाइन
इस बार डुकाटी ने बाइक के वजन पर खास ध्यान दिया गया है। दोनो ही बाइक्स के फ्रेम को पूरी तरह से दोबारा डिजाइन किया गया है, जिसके चलते पिछले मॉडल की तुलना में काफी वजन कम हुआ है:

  • स्टैंडर्ड V2 का वजन: इसका वेट वेट (फ्यूल छोड़कर) 180 किलो है, जिसमें पिछले मॉडल से 13 किलो की कमी आई है।
  • V2 SP का वजन: इसका वजन मात्र 177 किलो है, जो पिछले मॉडल से 14 किलो हल्का है।


स्टैंडर्ड V2 बनाम V2 SP: सस्पेंशन, व्हील्स और ब्रेक्स में क्या है अंतर?
जैसा कि कंपनी का दावा है कि दोनों बाइक्स में एक ही तरह का इंजन मिलता है, लेकिन इसके बावजूद इनके पार्ट्स और कंपोनेंट्स में बड़ा फर्क है, जो इनकी कीमत तय करता है।
 

स्टैंडर्ड हाइपरमोटार्ड V2:

  • इसमें आगे की तरफ 46mm कायाबा (Kayaba) अपसाइड-डाउन फुली एडजस्टेबल फोर्क और पीछे कायाबा मोनोशॉक (प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टेबल) मिलता है। यह 17-इंच के कास्ट-अलॉय व्हील्स पर चलती है जिस पर पिरेली डियाब्लो रोसो IV (Pirelli Diablo Rosso IV) टायर्स लगे हैं।
  • ब्रेकिंग के लिए इसमें ब्रेंबो M4.32 (Brembo M4.32) कैलिपर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत करीब 16.53 लाख से शुरू होती है।

हाइपरमोटार्ड V2 SP (हाई-स्पेक वर्जन):

  • यह ट्रैक-ओरिएंटेड वर्जन है जिसमें आगे 48mm ओहलिन्स NIX30 (Ohlins NIX30) इनवर्टेड फोर्क और पीछे फुली एडजस्टेबल ओहलिन्स STX46 मोनोशॉक दिया गया है।
  • इसमें हल्के वजन वाले फोर्ज्ड एल्युमिनियम व्हील्स मिलते हैं, जिन पर पिरेली डियाब्लो रोसो IV कोर्सा टायर्स चढ़े हैं।
  • बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें शानदार ब्रेंबो M50 (Brembo M50) कैलिपर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 20.78 लाख है।


फीचर्स और राइडिंग कम्फर्ट कैसा है?
फीचर्स के मामले में दोनों ही बाइक्स किसी से पीछे नहीं हैं। इनमें आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। यहां जानिए फीचर्स के बारे में डिटेल में...

  • इलेक्ट्रॉनिक्स: दोनों में 5-इंच का टीएफटी (TFT) कंसोल, सिक्स-एक्सिस आईएमयू (6-axis IMU), इंजन ब्रेक कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
  • राइडिंग पोजीशन और सीट हाइट: दोनों का राइडिंग पोस्चर अपराइट (सीधा) और सुपरमोटार्ड-स्टाइल वाला है। इनकी स्टैंडर्ड सीट हाइट 880mm है। हालांकि, ग्राहकों के लिए लो-सीट एक्सेसरी भी उपलब्ध है जिससे सीट हाइट 865mm हो जाती है। इसके अलावा, स्टैंडर्ड V2 में लो सस्पेंशन किट लगाने पर इसे घटाकर 850mm तक भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed