फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra XUV 3XO CNG Bookings Open India with 24.7 km/kg Mileage

महिंद्रा XUV 3XO CNG की बुकिंग शुरू: माइलेज से लेकर फीचर्स तक जानें पूरी डिटेल, क्या है बुकिंग का आसान तरीका?

Wed, 21 Oct 2026 10:52 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 21 Oct 2026 10:52 AM IST
सार
Register For Event

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO के सीएनजी मॉडल की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस सीएनजी को घर लाने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे...   
 

विज्ञापन
Mahindra XUV 3XO CNG Bookings Open India with 24.7 km/kg Mileage
महिंद्रा XUV 3XO CNG - फोटो : महिंद्रा

विस्तार

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO के CNG वर्जन की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.99 लाख से शुरू होकर लगभग12.27 लाख तक जाती है। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट में पेश किया है। इसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल-सीएनजी इंजन, ट्विन सीएनजी सिलेंडर और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एसयूवी सीएनजी पर 24.7 किमी प्रति किग्रा का माइलेज दे सकती है।

विज्ञापन


महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

विज्ञापन
  • सबसे पहले महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और एसयूवी सेक्शन में XUV 3XO चुनें।
  • अब अपनी पसंद का सीएनजी वेरिएंट चुनें।
  • यहां पर उपलब्ध विकल्पों में से कार का रंग चुनकर कंफर्म करें।
  • इसके बाद कंफर्म एंड प्रोसीड पर क्लिक करें।
  • नजदीकी अधिकृत डीलरशिप चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर बुकिंग पूरी करें।
  • ध्यान रहे बुकिंग के समय जमा की जाने वाली राशि चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करेगी। ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग के बजाय नजदीकी अधिकृत महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं और बुकिंग करा सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


इंजन, पावर और माइलेज की डिटेल
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO सीएनजी में ग्राहकों को 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल-CNG इंजन दिया गया है, जो 111 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ट्विन सीएनजी सिलेंडर सेटअप मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह एसयूवी सीएनजी 24.7 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। हालांकि, वास्तविक माइलेज सड़क की स्थिति, ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और गाड़ी के इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।


किन फीचर्स से होगी लैस?
महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी में वेरिएंट के हिसाब से कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें नीचे बताए गए सभी फीचर्स शामिल हैं..

  • पैनोरामिक सनरूफ: केबिन को ज्यादा खुला और रोशनीदार एहसास देने के लिए।
  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल: ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के लिए अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा।
  • टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम: म्यूजिक और दूसरी मनोरंजन सुविधाओं के लिए।
  • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले: फोन को बिना केबल कनेक्ट करने की सुविधा मिल सकती है।
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम: यह टायर्स के के दबाव पर नजर रखने के लिए है।
  • आइसोफिक्स (ISOFIX) चाइल्ड सीट माउंट्स: बच्चों की सीट को सुरक्षित तरीके से लगाने के लिए।
  • छह एयरबैग: दुर्घटना के समय चालक और मौजूद यात्रियों की सुरक्षा के लिए। यहां पर एक बात जानना जरूरी है कि इन फीचर्स की उपलब्धता अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए बुकिंग से पहले चुने गए मॉडल के फीचर्स की जानकारी जरूर जांच लें।

वेरिएंट-वाइज कीमतें कितनी हैं?
महिंद्रा ने एक्सयूवी 3XO सीएनजी को कुल चार वेरिएंट्स में पेश किया है ताकि हर बजट के खरीदार को सही विकल्प मिल सके। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें वेरिएंट के अनुसार, इसकी शुरुआती वेरिएंट एमएक्स एज सीएनजी की कीमत करीब 9.99 लाख है, इसके बाद RevX एज (O) सीएनजी की कीमत लगभग 10.79 लाख, AX5 सीएनजी की कीमत करीब 11.19 लाख और टॉप वेरिएंट RevX A सीएनजी की कीमत लगभग 12.27 लाख रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed