फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Renault Duster Hybrid Launching October 17, 160hp Power and Level-2 ADAS

हाइब्रिड अवतार में लौटेगी डस्टर: 1.8L इंजन-1.4kWh बैटरी वाली कार में क्या होगा खास? लॉन्च से पहले जानें डिटेल

Sat, 26 Sep 2026 11:10 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 26 Sep 2026 11:10 AM IST
सार
Register For Event

रेनो डस्टर हाइब्रिड को लेकर अब इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 1.8-लीटर इंजन, 1.4kWh बैटरी पैक, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 एडीएएस से लैस यह कार कब लॉन्च होगी और इसमें क्या-क्या खास मिलने वाला है? आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
 

विज्ञापन
Renault Duster Hybrid Launching October 17, 160hp Power and Level-2 ADAS
रेनो डस्टर - फोटो : renault

विस्तार

रेनो डस्टर हाइब्रिड अब जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि नई डस्टर हाइब्रिड काे भारत में 17 अक्तूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। नई डस्टर को इस साल मार्च में भारतीय बाजार में पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्पों के साथ उतारा गया था। अब इसके लाइनअप में हाइब्रिड पावरट्रेन भी शामिल होने जा रहा है।
विज्ञापन

नई हाइब्रिड डस्टर में 1.8-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 1.4kWh बैटरी पैक मिलता है और कुल सिस्टम आउटपुट 160hp व 172Nm है।
विज्ञापन


1.8-लीटर इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर
रेनो डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड फोर-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा गया है। पूरा सेटअप 1.4kWh बैटरी पैक से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हाइब्रिड सिस्टम की कुल पावर करीब 160hp और टॉर्क 172Nm है। पावर को ऑटोमैटिक मल्टी-मोड ट्रांसमिशन के जरिए आगे के पहियों तक पहुंचाया जाता है। रेनो इसे स्ट्रांग हाइब्रिड ई-टेक पावरट्रेन के तौर पर पेश कर रही है।

212mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 18-इंच व्हील
डस्टर हाइब्रिड में 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसके अलावा एसयूवी में 18-इंच के व्हील्स मिलते हैं। नई डस्टर के हाइब्रिड पावरट्रेन को खास तौर पर दक्षता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। रेनो के अनुसार, यह सिस्टम शहर में 80 प्रतिशत तक ड्राइविंग ईवी मोड में करने में सक्षम हो सकता है।

पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीटें
फीचर्स की बात करें तो रेनो डस्टर हाइब्रिड में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलेंगी। इसके अलावा इसमें लेदरेट सीट्स, माउंटेड कंट्रोल्स वाला थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो और 10.1-इंच पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल समेत ये फीचर्स भी संभव
साथ ही नई डस्टर हाइब्रिड को मिड और टॉप-स्पेक वेरिएंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। संभावित फीचर्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, सीट वेंटिलेशन और हीटिंग फंक्शन शामिल हैं। इसके अलावा एसयूवी में इलेक्ट्रिकली पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा और टीपीएमएस यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिल सकता है।

सुरक्षा के लिए कौन-से फीचर्स मिल सकते हैं?
सुरक्षा के लिहाज से डस्टर हाइब्रिड में लेवल-2 ADAS सूट दिया जाएगा। इसमें कुल 17 फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ 360-डिग्री कैमरा और TPMS जैसे फीचर्स भी सुरक्षा पैकेज का हिस्सा होंगे।

कितनी हो सकती है कीमत?
  • डस्टर के स्टैंडर्ड 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल वर्जन की डिलीवरी अप्रैल 2026 में शुरू हुई थी। इन वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,49,000 रुपये से शुरू होती है और 18.69 लाख रुपये तक जाती है।
  • हाइब्रिड वर्जन की कीमत का एलान 17 अक्तूबर को किया जाएगा। रेनो डस्टर हाइब्रिड मौजूदा पेट्रोल पावरट्रेन के साथ कंपनी के भारतीय लाइनअप में तीसरा पावरट्रेन विकल्प बनेगा।

कब होगी लॉन्च?
  • रेनो डस्टर हाइब्रिड को भारत में 17 अक्तूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही डस्टर के हाइब्रिड पावरट्रेन के भारत आने की पुष्टि कर चुकी थी और अब इसकी लॉन्च तारीख भी सामने आ गई है।
  • इस तरह नई डस्टर के लाइनअप में पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल विकल्पों के साथ स्ट्रांग हाइब्रिड ई-टेक पावरट्रेन भी शामिल होगा, जिसमें 1.8-लीटर इंजन, 1.4kWh बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed