फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield Himalayan 750 Teased Again Ahead EICMA 2026

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750: EICMA 2026 से पहले फिर दिखी नई एडवेंचर बाइक, जानें क्या होगा खास और कब होगी लॉन्च?

Fri, 30 Oct 2026 09:59 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 30 Oct 2026 09:59 AM IST
सार
Register For Event

  • EICMA 2026 में होगा ग्लोबल डेब्यू।
  • 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है।
  • ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं।
  • 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील की संभावना।

विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 750 Teased Again Ahead EICMA 2026
जल्द पेश होगी हिमालयन 750 - फोटो : @royalenfield

विस्तार

रॉयल एनफील्ड की नई एडवेंचर बाइक हिमालयन 750 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने EICMA 2026 में इसके ग्लोबल डेब्यू से पहले नया टीजर जारी किया है। इसमें बाइक को घुमावदार पहाड़ी सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। नई हिमालयन में 750cc क्लास का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें बड़ा एडवेंचर-टूरर डिजाइन, ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक और कई आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस अपकमिंग बाइक से जुड़ी अब तक सामने आई जानकारी के बारे में...

विज्ञापन


EICMA 2026 से पहले फिर टीज हुई हिमालयन 750
रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 750 का नया टीजर एक बार फिर शेयर किया है। कंपनी इस बाइक को मिलान में होने वाले EICMA 2026 में ग्लोबली पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में जारी वीडियो में एक राइडर प्रोडक्शन-स्पेक बड़ी हिमालयन को घुमावदार पहाड़ी सड़कों पर चलाता नजर आता है। इस टीजर के साथ कंपनी ने No roads. Coming soon. टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग की सटीक तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, ग्लोबल डेब्यू के बाद इस एडवेंचर बाइक के भारतीय बाजार में बिक्री के लिए आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद

  • नई हिमालयन 750 में 750cc क्लास का नया पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा। यह मौजूदा 648cc ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म से लिया गया है। उम्मीद है कि यह रॉयल एनफील्ड की मौजूदा बड़ी बाइक्स के मुकाबले ज्यादा पावर जनरेट करेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अभी कंपनी ने इंजन के आधिकारिक पावर और टॉर्क आंकड़े घोषित नहीं किए हैं। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स और अफवाहों के अनुसार, यह इंजन करीब 55-60 hp की पावर और 60-65 Nm का टॉर्क दे सकता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।
  • एक और खास बात इसका एग्जॉस्ट सेटअप है। कंपनी की कई मौजूदा 650cc बाइक्स में डबल एग्जॉस्ट मिलता है, जबकि हिमालयन 750 में सिंगल टू इंटू वन एग्जॉस्ट देखा गया है।

सस्पेंशन, ब्रेक और व्हील्स में क्या होगा खास?

  • हार्डवेयर के मामले में भी हिमालयन 750 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें आगे अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फॉर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है। ब्रेकिंग के लिए आगे ट्विन डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे।
  • टेस्टिंग के दौरान बाइक में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर अलॉय व्हील देखा गया था। यह सेटअप हिमालयन 450 से अलग है, जिसमें 21-इंच का फ्रंट व्हील मिलता है।
  • इसके अलावा नई बाइक में मल्टीपल राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

160-180 किमी प्रति घंटा हो सकती है टॉप स्पीड
हिमालयन 750 की टॉप स्पीड करीब 160-180 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। वहीं, इसका रियल-वर्ल्ड माइलेज लगभग 22-25 किमी प्रति लीटर हो सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि ये दोनों आंकड़े फिलहाल अनुमान पर आधारित हैं। कंपनी ने बाइक की टॉप स्पीड और माइलेज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

कितनी हो सकती है हिमालयन 750 की कीमत?

  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.50 लाख हो सकती है। वहीं, इसके टॉप-स्पेक वर्जन की कीमत लगभग पांच हजार लाख तक रहने की उम्मीद है।
  • लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो यह EICMA 2026 में ग्लोबल डेब्यू के बाद यह बाइक भारत में पेश की जा सकती है। इसके नवंबर के अंत में होने वाले मोटोवर्स 2026 या 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में आने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च तारीख और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

क्या होगी नई हिमालयन 750 की खासियत?
कुल मिलाकर, हिमालयन 750 मौजूदा हिमालयन 450 से बड़ी और ज्यादा ताकतवर एडवेंचर बाइक के तौर पर आ सकती है। इसमें 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, यूएसडी फ्रंट फॉर्क, ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक और कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। अब सबकी नजर EICMA 2026 में होने वाले इसके ग्लोबल डेब्यू पर है, जहां कंपनी इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed