Slavia Facelift vs Honda City: किस सेडान में क्या है खास? इंजन, फीचर्स और डायमेंशन से समझें पूरा फर्क
Sedan comparison: स्कोडा ने भारत में अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया फेसलिफ्ट को नए आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 360-डिग्री कैमरा और रियर सीट मसाज जैसे दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। यह नया अपडेट होंडा सिटी को सीधे टक्कर देता है। टर्बो-पेट्रोल परफॉर्मेंस वाली स्वालिया और स्ट्रांग हाइब्रिड माइलेज वाली होंडा सिटी में से कौन-सी कार ज्यादा बेहतर है। आइए जानते हैं इस तुलनात्मक रिपोर्ट में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Car Comparison India: भारतीय पेट्रोल सेडान सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। स्कोडा ने हाल में अपनी सेडान स्लाविया फेसलिफ्ट को बाजार में उतारा है, जिसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं। यह नया अपडेट इस कार को दिग्गज होंडा सिटी के खिलाफ फिर से एक बेहद मजबूत दावेदार बनाता है। भले ही दोनों कारें पेट्रोल सेडान सेगमेंट का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों गाड़ियों की अप्रोच और ड्राइविंग डायनेमिक्स में काफी अंतर है। आइए, आयाम, इंजन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के आधार पर इन दोनों सेडान का कंपैरिजन करते हैं।
इंजन और पावरट्रेन की तुलना
दोनों सेडान में पावरट्रेन के अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं जो अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों को पूरा करते हैं।
- स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की बात करें तो 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल: 113 hp की पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह अब नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
- 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल: 148 hp की दमदार पावर और 250 Nm टॉर्क डिलीवर करता है, जो 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से लैस है।
- वहीं, होंडा सिटी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 119 hp पावर और 145 Nm टॉर्क (6-स्पीड मैनुअल या CVT के साथ)। मिलता है।
- City e HEV यह स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो 124 hp का कंबाइंड आउटपुट देती है।
- यानी स्कोडा स्लाविया मुख्य रूप से टर्बो-पेट्रोल परफॉर्मेंस और थ्रिलिंग ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर फोकस करती है, जबकि होंडा सिटी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतरीन माइलेज पर जोर देती है।
किसका साइज ज्यादा बड़ा है?
- आकार के मामले में स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट और होंडा सिटी दोनों ही कारें काफी प्रीमियम और स्पेशियस हैं, लेकिन इनके आंकड़ों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। जहां होंडा सिटी 4,594 मिमी लंबाई के साथ स्कोडा स्लाविया (4,541 मिमी) से थोड़ी लंबी है, वहीं चौड़ाई और ऊंचाई में स्लाविया बाजी मारती है।
- स्लाविया की चौड़ाई 1,752 मिमी और ऊंचाई 1,507 मिमी है, जबकि City की चौड़ाई 1,748 मिमी और ऊंचाई 1,489 मिमी है।
- इसके अलावा, स्लाविया का व्हीलबेस 2,651 मिमी है जो होंडा सिटी के 2,600 मिमी व्हीलबेस से लंबा है, जिससे Slavia के केबिन में यात्रियों के लिए ज्यादा बेहतर लेगरूम और स्पेस मिलता है।
- बूट स्पेस की बात करें तो स्कोडा स्लाविया 521 लीटर के बड़े बूट के साथ आती है, जो होंडा सिटी के 506 लीटर बूट स्पेस से थोड़ा ज्यादा है।
- कुल मिलाकर मतलब है कि लंबाई में होंडा सिटी थोड़ी आगे जरूर है, लेकिन लंबे व्हीलबेस और ज्यादा बूट स्पेस के कारण स्लाविया केबिन कम्फर्ट के मामले में एक कदम आगे निकल जाती है।
किसमें ज्यादा फीचर्स हैं?
दोनों कारों में आधुनिक सेडान वाले सभी फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन दोनों की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं।
- स्लाविया फेसलिफ्ट के नए फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा है, जो तंग जगहों में पार्किंग और ड्राइविंग को आसान बनाता है। साथ ही इसमें मिलने वाला रियर सीट मसाज फंक्शन पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए लग्जरी और आरामदायक सफर सुनिश्चित करता है।
- वहीं, अगर होंडा सिटी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें होंडा सेनसिंग ADAS सूट मिलता है, जो एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट और रोड डिपार्चर मिटिगेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
- यानी साफ है कि स्लाविया फेसलिफ्ट केबिन कंवीनिएंस, आराम और टर्बो परफॉर्मेंस पर ध्यान देती है, वहीं होंडा सिटी एडवांस्ड ADAS सेफ्टी और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक को प्राथमिकता देती है।
किसे चुनना चाहिए?
- देखिए यह निर्णय पूरी तरह आपके इस्तेमाल और पसंद पर निर्भर करता है।
- स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट चुनें अगर आपको दमदार टर्बो-पेट्रोल परफॉर्मेंस, नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, लंबा व्हीलबेस, ज्यादा बूट स्पेस और मसाज सीट्स जैसे कम्फर्ट फीचर्स चाहिए।
- होंडा सिटी तब चुनें यदि आपकी प्राथमिकता हाई-माइलेज (हाइब्रिड टेक), रियर-सीट राइड कम्फर्ट और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की सुरक्षा है।