फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tesla Announces Noida Experience Centre: Expanding Retail Footprint Across Delhi-NCR

नोएडा में खुलेगा टेस्ला का नया एक्सपीरियंस सेंटर: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा दायरा, जानें लोकेशन और सुविधाएं

Fri, 09 Oct 2026 07:08 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Fri, 09 Oct 2026 07:08 PM IST
सार
Register For Event

नोएडा का यह सेंटर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में टेस्ला का तीसरा बिक्री केंद्र होगा। इससे पहले कंपनी दिल्ली के एयरोसिटी और गुरुग्राम के सोहना रोड पर अपने सेंटर शुरू कर चुकी है।

विज्ञापन
Tesla Announces Noida Experience Centre: Expanding Retail Footprint Across Delhi-NCR
Tesla Noida Experience Centre - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। टेस्ला ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए नोएडा में अपने नए 'एक्सपीरियंस सेंटर' खोलने का एलान किया है। जानते हैं इसके बारे में क्या है डिटेल्स। 

विज्ञापन
  • लोकेशन: 9 अक्तूबर को की गई घोषणा के अनुसार, यह नया सेंटर नोएडा के सेक्टर 98 स्थित स्काईमार्क वन (Skymark One) में स्थापित किया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • उपलब्ध सुविधाएं: इस सेंटर में आने वाले विजिटर्स कंपनी की कारों को करीब से देख सकेंगे, टेस्ट ड्राइव शेड्यूल कर सकेंगे और नई गाड़ी बुक कर सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ओपनिंग डेट: हालांकि, टेस्ला ने इस सेंटर को आधिकारिक तौर पर आम जनता के लिए खोलने की तारीख का खुलासा अभी नहीं किया है।
  • एनसीआर में तीसरा सेंटर: दिल्ली के एयरोसिटी और गुरुग्राम के सोहना रोड के बाद एनसीआर क्षेत्र में यह टेस्ला का तीसरा रिटेल आउटलेट होगा। यह केंद्र मुख्य रूप से नोएडा और आसपास के एनसीआर क्षेत्र के ग्राहकों की बिक्री संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा।

 

भारतीय बाजार में टेस्ला के कौन-से मॉडल उपलब्ध हैं और उनके स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

वर्तमान में भारतीय बाजार में टेस्ला का मुख्य ध्यान अपनी Model Y सीरीज पर है, जिसके दो मुख्य वेरिएंट्स पेश किए जाते हैं: 
 
मॉडल वेरिएंट सीटिंग और ड्राइव प्रकार एक्सीलरेशन (0-100 kmph) WLTP रेंज बूट स्पेस / कारगो कैपेसिटी
Model Y Premium RWD 5-सीटर (रियर-व्हील ड्राइव) 5.9 सेकंड 500 किमी तक 2,138 लीटर तक
Model Y L 6-सीटर, 3-रो (ऑल-व्हील ड्राइव) 5.0 सेकंड 681 किमी तक 2,539 लीटर तक
  • Grok AI असिस्टेंट: टेस्ला की दोनों ही गाड़ियों में ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए नए फीचर्स मिलते रहते हैं। इनमें टेस्ला का AI असिस्टेंट 'ग्रोक' (Grok) शामिल है, जो हिंदी, तमिल, मराठी, गुजराती, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

 

नोएडा एक्सपीरियंस सेंटर में सर्विस और चार्जिंग की क्या व्यवस्था होगी?

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नोएडा स्थित यह नया आउटलेट केवल रिटेल और सेल्स गतिविधियों तक ही सीमित रहेगा। यहां वाहनों की सर्विसिंग या रिपेयरिंग का काम नहीं होगा।
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर: टेस्ला के ग्राहक दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के मौजूदा चार्जिंग लोकेशंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो दिल्ली के एयरोसिटी, साकेत (नेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक), गुरुग्राम के सोहना रोड और गोल्फ कोर्स रोड (वन होराइजन) पर स्थित हैं।
  • सर्विस और कोलिजन सेंटर्स: दुर्घटना या खराबी की स्थिति में वाहन मरम्मत के लिए कंपनी के दो अप्रूव्ड कोलिजन सेंटर्स उपलब्ध हैं:
    1. सेक्टर 18, सरहोल (गुरुग्राम)
    2. शिवाजी मार्ग, मोती नगर (दिल्ली)
  • टेस्ला के अनुसार, ये अधिकृत केंद्र असली पार्ट्स, ट्रेंड तकनीशियनों और सॉफ्टवेयर-बेस्ड डायग्नोस्टिक्स के जरिए कंपनी के वैश्विक मानकों के अनुरूप मरम्मत सेवाएं प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed