फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla’s Cybercab Celebrates Halloween with Skeleton Passengers Austin Streets

हैलोवीन के रंग में रंगी टेस्ला की साइबरकैब: अनोखे अंदाज में सड़कों पर दौड़ी रोबोटैक्सी, देखें वायरल वीडियो

Sat, 31 Oct 2026 03:47 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 31 Oct 2026 03:47 PM IST
सार
Register For Event

  • टेस्ला ने हैलोवीन पर चलाई साइबरकैब ।
  • ऑस्टिन की सड़कों पर दिखी रोबोटैक्सी।
  • अंदर कंकाल जैसे यात्री बैठे नजर आए।
  • साइबरकैब ने खुद मोड़ और ट्रैफिक पार किए।

विज्ञापन
Tesla’s Cybercab Celebrates Halloween with Skeleton Passengers Austin Streets
टेस्ला की साइबरकैब - फोटो : @Tesla

विस्तार

हैलोवीन पर टेस्ला ने कुछ ऐसा किया, जिसने एक बार फिर बच्चों से लेकर बड़ों का ध्यान खींच लिया। कंपनी की बिना स्टीयरिंग व्हील वाली साइबरकैब ऑस्टिन की सड़कों पर दौड़ती नजर आई, लेकिन इस बार खास बात यह थी कि कार के अंदर कंकाल जैसे यात्री बैठे दिखाई दिए। कार के भीतर जलती रंगीन लाइट्स ने इस नजारे को और भी डरावना बना दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई वीडियो में साइबरकैब को खुद ही मोड़ लेते और ट्रैफिक के बीच आगे बढ़ते देखा गया। इस अनोखे स्टंट को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।

विज्ञापन


हैलोवीन पर कंकाल यात्रियों के साथ निकली साइबरकैब

  • टेस्ला ने ऑस्टिन की सड़कों पर बिना स्टीयरिंग व्हील वाली साइबरकैब चलाकर हैलोवीन मनाया। कार के अंदर जगमगाती लाइट्स के बीच बैठे कंकाल ने लोगों को खूब आकर्षित किया। कई वायरल वीडियो में कार ने खुद ही मोड़ लिए और ट्रैफिक के बीच से रास्ता पार किया।
  • विज्ञापन
  • बता दें यह साइबरकैब टेक्सास में पंजीकृत 573 वाहनों के बढ़ते बेड़े का हिस्सा है। इस तरह हैलोवीन के मौके पर टेस्ला ने अपनी रोबोटैक्सी तकनीक को एक अलग अंदाज में लोगों के सामने रखा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


 

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या प्रतिक्रियाएं दी?
टेस्ला के इस स्टंट को यूजर्स ने काफी पसंद किया। एक यूजर ने मजाक में कहा, 'मरे हुए लोग भी टेस्ला चला सकते हैं।' वहीं, कुछ लोगों ने इस अंदाज की तारीफ करते हुए इसे अनियंत्रित स्वायत्तता के लिए एक स्मार्ट मार्केटिंग तरीका बताया। हैलोवीन की शुरुआती रात के बाद भी टेस्ला का यह मजेदार अंदाज जारी रहा। 


क्या है टेस्ला के रोबोटैक्सी की खासियत?
टेस्ला साइबरकैब कंपनी की खास पूरी तरह ऑटोनॉमस रोबोटैक्सी है। इसे खासतौर पर बिना ड्राइवर के यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। इसकी डिजाइन और फीचर्स इसे आम इलेक्ट्रिक कारों से अलग बनाते हैं। कंपनी के अनुसार इसकी खासियत कुछ इस प्रकार है...

  • स्टीयरिंग व्हील और पैडल नहीं: इसमें स्टीयरिंग व्हील, एक्सीलेरेटर और ब्रेक पैडल नहीं दिए गए हैं। कार को ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम के जरिए चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • बटरफ्लाई डोर: इसमें ऊपर की ओर खुलने वाले खास दरवाजे दिए गए हैं। साथ ही केबिन में बड़ी टचस्क्रीन मिलती है, जिससे सीट, तापमान, दरवाजे और मनोरंजन से जुड़े फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं।
  • सामान रखने की जगह: इसमें पीछे 572 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार के बाहरी कैमरे आसपास के माहौल को देखकर सड़क, ट्रैफिक और दूसरी चीजों को समझने में मदद करते हैं। 

कहां चल रही है साइबरकैब?
टेस्ला ने ऑस्टिन, टेक्सास में साइबरकैब के जरिए रोबोटैक्सी सेवा शुरू की है। फिलहाल इसकी राइड सीमित इलाकों में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, यात्री टेस्ला के रोबोटैक्सी एप के जरिए राइड बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed