{"_id":"6ae06cf70678c7230c0de136","slug":"bhagalpur-woman-fakes-murder-drama-found-in-mumbai-2026-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुर्गे के खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या का नाटक, 21 दिन बाद मुंबई में मिली तीन बच्चों की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुर्गे के खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या का नाटक, 21 दिन बाद मुंबई में मिली तीन बच्चों की मां
Tue, 27 Oct 2026 02:51 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:51 PM IST
बिहार के भागलपुर में तीन बच्चों की मां ने अपनी हत्या का झूठा नाटक रचकर पुलिस को उलझा दिया। ईशीपुर थाना क्षेत्र से 21 दिन पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद किया। घटनास्थल पर खून, चाकू और टूटी चूड़ियां मिली थीं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर के पीरपैंती के ईशीपुर थाना क्षेत्र से 21 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला को पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मुंबई से सकुशल खोज निकाला है। तीन बच्चों की मां इस महिला ने अपने देवर के कहने पर मुर्गे के खून और टूटी चूड़ियों के सहारे खुद की हत्या का झूठा नाटक रचा था। पुलिस की सूचना पर स्वजन मुंबई पहुंचकर महिला को वापस घर ले आए हैं।
गत 5 अक्तूबर की रात मूवी गांव से यह महिला अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद 6 अक्तूबर की सुबह पुलिस को महिला की हत्या कर शव गायब किए जाने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर गहन जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खून की बूंदें, चाकू, बिखरे बाल और टूटी चूड़ियां पाईं। इसके बाद एसडीपीओ टू स्नेह सेतु ने डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
मुर्गे के खून से रची साजिश
पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर महिला के मुंबई में जीवित होने का पता लगाया। महिला ने सुनियोजित तरीके से घर छोड़ने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बाजार से एक मुर्गा खरीदकर उसे चाकू से काटा था और खून की बूंदें घर में गिरा दी थीं। साथ ही टूटी चूड़ियां और बाल बिखेर दिए थे, ताकि लोग इसे हत्या की घटना समझें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, तिरहुत में कौन आगे?
देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महिला ने बताया कि देवर के कहने पर पड़ोस के एक युवक ने उसे स्टेशन छोड़ा था। वहां से ट्रेन से वह पटना पहुंची और देवर के न मिलने पर मुंबई की ट्रेन पकड़कर चली गई। महिला परिजनों के विरोध के बावजूद बीते एक वर्ष से देवर से बातचीत बंद नहीं कर रही थी। इस संबंध में महिला के पिता ने आरोपी देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।