Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-government-teachers-transfer-2026-online-application-schedule-november-30

बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर शुरू: 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन; 31 दिसंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

Thu, 05 Nov 2026 02:49 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 02:49 PM IST
सार
Register For Event

बिहार में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षक 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
bihar-government-teachers-transfer-2026-online-application-schedule-november-30
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

बिहार के शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया फिर से शुरू करते हुए संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षक सामान्य स्थानांतरण के लिए 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से संपन्न कर ली जाएगी। आवेदन के दौरान शिक्षकों को अपनी वरीयता और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

समायोजन प्रक्रिया का पहला चरण
स्थानांतरण की इस व्यवस्था को कुल तीन प्रमुख चरणों में विभाजित कर क्रियान्वित किया जाना तय हुआ है। पहले चरण के अंतर्गत शिक्षकों के समायोजन और समानुपातीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य के जिन 14 जिलों में यह कार्य अभी तक अधूरा है, वहां 9 से 14 नवंबर तक जिला स्थापना समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन बैठकों के माध्यम से शिक्षकों की अंतिम सूची तैयार होगी। इसके बाद 17 से 25 नवंबर के दौरान प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति के स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस दौरान तैयार सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा और उन पर प्राप्त आपत्तियों व अपीलों की समीक्षा करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।

पारस्परिक तबादले का दूसरा चरण
स्थानांतरण प्रक्रिया के दूसरे चरण में शिक्षकों के पारस्परिक तबादले की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिन 14 जिलों में यह प्रक्रिया लंबित है, वहां 9 से 14 नवंबर के दौरान जिला स्थापना समिति के माध्यम से पारस्परिक स्थानांतरण का कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके बाद 17 से 25 नवंबर के बीच प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस अवधि में प्राप्त आवेदनों पर विचार करने के साथ-साथ सूची का प्रकाशन किया जाएगा और संबंधित अपीलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: मुरैना के जंगलों में पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़, 60 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर व अजय हुआ घायल

रिक्तियों का प्रकाशन और आवेदन
तीसरे और अंतिम चरण के तहत समायोजन तथा पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 नवंबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्त पदों की नई सूची सार्वजनिक की जाएगी। प्रकाशित सूची के आधार पर शिक्षक 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक अपनी वरीयता के अनुरूप पसंदीदा विद्यालयों का चयन करते हुए आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

इसके बाद 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियों द्वारा सामान्य स्थानांतरण की अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां और अपीलें प्राप्त कर उनका निस्तारण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed