{"_id":"6aca55347dea8abd79065af1","slug":"bihar-ips-transfer-ratna-sanjay-appointed-adg-law-and-order-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फेरबदल: बिहार में पांच आईपीएस समेत छह पुलिस अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय बने एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फेरबदल: बिहार में पांच आईपीएस समेत छह पुलिस अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय बने एडीजी
Sat, 10 Oct 2026 08:40 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:40 PM IST
बिहार में गृह विभाग ने पांच आईपीएस अधिकारियों समेत छह पुलिस अफसरों का तबादला किया है। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी रत्न संजय को एडीजी (विधि-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बिहार में पुलिस महकमे में फेरबदल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बिहार के गृह विभाग ने शनिवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पांच आईपीएस अधिकारियों समेत छह पुलिस अफसरों के स्थानांतरण का आदेश दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पूर्व वापस लौटे 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रत्न संजय को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) का महत्वपूर्ण पद दिया गया है।
इसके अलावा गृह विभाग ने रत्न संजय को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी प्रदान किया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के साथ ही डीजी प्रशिक्षण निर्मल कुमार आजाद मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में विधि-व्यवस्था विभाग के एडीजी पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं के सुहिता अनुपम अब सीआईडी (कमजोर वर्ग) के अपर पुलिस महानिदेशक पद की कमान संभालेंगी। इसके साथ ही प्रशासनिक फेरबदल के तहत अरवल जिले की एसपी के पद पर कार्यरत रहीं नवजोत सिमी को स्थानांतरण के बाद सीआईडी में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो
जिला पुलिस और अन्य पदों पर फेरबदल
गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक राज्य सरकार ने राज्यपाल के परिसहाय पद पर तैनात रहे किरण कुमार गोरख जाधव को अरवल जिले का नया एसपी नियुक्त किया है। इसके साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप)-10, पटना के समादेष्टा चंद्रप्रकाश को स्थानांतरित करके पटना मध्य का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं अब तक पटना मध्य के नगर पुलिस अधीक्षक का प्रभार संभाल रहीं बिहार पुलिस सेवा की अधिकारी ममता कल्याणी को बीसैप-10, पटना के समादेष्टा पद की कमान सौंपी गई है।