फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar mlc election result 2026 graduate teacher mlc result bihar news

बिहार: विधान परिषद की तीन सीटें NDA के खाते में; राजद-जनसुराज एक-एक जीते, दो निर्दलीय ने झंडे गाड़े

Wed, 28 Oct 2026 07:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Oct 2026 07:08 PM IST
सार
Register For Event

Bihar MLC Election Result : औपचारिकताएं होती रहेंगी, फिलहाल यह पक्का हो गया है। विधान परिषद् चुनाव की आठ में से तीन सीटें एनडीए ने जीत ली हैं। दो सीटों पर निर्दलीय कामयाब रहे। जनसुराज और राष्ट्रीय जनता दल को एक-एक सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
bihar mlc election result 2026 graduate teacher mlc result bihar news
सबसे हॉट सीट पटना स्नातक रही, जहां प्रशांत किशोर-अनंत सिंह और तेजस्वी का जोर बेकार गया। नीरज जीते। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बिहार विधान परिषद की स्नातक की चार और शिक्षक की चार सीटों पर चुनाव हुआ था। कुल आठ में से तीन सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खाते में आई हैं। स्नातक निर्वाचन की एक सीट पर निर्णायक जीत करीब है और एक सीट पर परिणाम घोषित किए जाने की औपचारिकता ही शेष है। एनडीए नेताओं ने अपनी चार सीटों पर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय दलों में कांग्रेस न महागठबंधन के खाते से मिली सीट जीत सकी और न राष्ट्रीय जनता दल के सामने प्रत्याशी उतारकर ही कुछ दिखा सकी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और निवर्तमान विधान परिषद् सदस्य डॉ. मदन मोहन झा अपनी सीट गंवा बैठे। 

विज्ञापन


सबसे हॉट, पटना स्नातक सीट पर जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीत हासिल कर ली है। इन्हीं के खिलाफ जदयू विधायक अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे। जीत के बाद नीरज कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने भी पहुंचे। इधर, अनंत सिंह ने हार स्वीकार कर ली। कहा कि जनता मालिक है, उन्होंने जिसे चुना, उसने जीत हासिल कर ली। मैं नीरज कुमार को बधाई नहीं दूंगा। पार्टी से मेरी कोई लड़ाई नहीं है। नीरज कुमार से व्यक्तिगत लड़ाई है। 
विज्ञापन


दरभंगा में तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा आरोप 
इधर, दरभंगा स्नातक सीट से भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार निर्णायक मार्जिन ले चुके हैं और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तक विजेताओं के पोस्टर में उनकी तस्वीर शामिल कर चुके हैं। हालांकि, राजद यहां गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है। तेजस्वी यादव और राजद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर वोटों को अवैध घोषित कर निरस्त करने का आरोप लगाया है। इसी बीच राजद के पूर्व मंत्री ललित यादव और राजद विधायक आलोक कुमार मेहता मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे। दोनों नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गड़बड़ी कर राजद प्रत्याशी को हराने की कोशिश की गई, तो पार्टी की ओर से इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसी स्नातक निर्वाचन सीट पर एनडीए की जीत
कोसी स्नातक सीट से भाजपाई डॉ. एन. के. यादव ने जीत हासिल की है। सिर्फ एक शिक्षक सीट- तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की है। इधर, तिरहुत स्नातक सीट से जदयू को फिर करारी हार मिली है। निर्दलीय वंशीधर बृजवासी ने फिर से मैदान जीत लिया है। जीत के एलान की औपचारिकता बाकी है। जन सुराज के सुरेश राय ने दरभंगा शिक्षक सीट पहले ही जीत ली थी। आज सुबह पटना शिक्षक सीट राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. संजीव कुमार सिंह के खाते में आ गई थी। सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय डॉ. राहुल राज ने जीत हासिल की। 


पटना में राजद ने भाजपा प्रत्याशी को हराया
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव को भाजपा ने उतारा था, लेकिन पूर्व विधायक और जदयू से बागी होकर राजद में आए डॉ. संजीव कुमार ने दशकों पुरानी यह सीट भगवा टीम से छीन ली। कांग्रेस के संजय यादव मैदान में उतारे गए थे, लेकिन वह महागठबंधन की पहचान नहीं हासिल कर सके। राजद को ही वोट गया। जन सुराज की ओर से दिव्या ज्योति प्रत्याशी थीं, लेकिन बहुत बुरी स्थिति में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed