फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   controversial comment on chirag paswan jitan ram manjhi action demand bihar politics

बिहार: चिराग पासवान पर विवादित टिप्पणी से गरमाई सियासत, जीतन राम मांझी ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 21 Sep 2026 09:07 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 21 Sep 2026 09:07 PM IST
सार
Register For Event

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. राजन सिंह का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर कथित विवादित टिप्पणी वाला वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
controversial comment on chirag paswan jitan ram manjhi action demand bihar politics
जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. राजन सिंह का एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में वह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इस पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी नाराजगी जताई है। मांझी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बयान की निंदा की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मांझी बोले- केंद्रीय मंत्री पर ऐसी टिप्पणी ठीक नहीं
जीतन राम मांझी ने अपनी पोस्ट में कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करना और उन्हें ट्रांसजेंडर बताना उचित नहीं है। उन्होंने बिहार से केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी चिराग पासवान पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को टैग कर कार्रवाई की मांग
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक मांझी ने अपनी पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी टैग किया। उन्होंने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मांझी ने कहा कि किसी भी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद
विवाद डॉ. राजन सिंह की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। सामने आए वीडियो में वह चिराग पासवान की पहचान को लेकर आपत्तिजनक दावा करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कथित तौर पर यह भी कहते हैं कि यदि चिराग पासवान अपनी पहचान सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लें तो उनका समुदाय उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सड़कों पर उतर आएगा।


हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, चिराग पासवान या उनकी पार्टी की ओर से इस मामले पर तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हाल के दिनों में मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान और विशाल सिंह के साथ नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं भी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed