फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Delhi Police Notice Bihar Congress Office X Handle Amit Kumar Mandal

बिहार: कांग्रेस पर दफ्तर पर दिल्ली पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, मांगा ब्योरा… किया तलब

Mon, 02 Nov 2026 11:22 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 02 Nov 2026 11:22 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पटना स्थित बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से जुड़े मोबाइल नंबर के पंजीकृत मालिक अमित कुमार मंडल को 5 नवंबर को दिल्ली में पेश होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने मोबाइल, सिम कार्ड और एक्स हैंडल के संचालन से जुड़ी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
Delhi Police Notice Bihar Congress Office X Handle Amit Kumar Mandal
सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर चस्पा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को पटना स्थित बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर एक नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने यह नोटिस बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया मंच एक्स हैंडल से जुड़े मोबाइल नंबर के पंजीकृत मालिक अमित कुमार मंडल के नाम पर जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें पांच नवंबर को दिल्ली स्थित स्पेशल सेल के काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बीएनएसएस की धारा 94 के तहत कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने यह नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 94 के तहत जारी किया है। जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से जुड़ा पाया गया था। पुलिस ने इस नंबर के पंजीकृत मालिक अमित कुमार मंडल से 1 जुलाई, 2025 से अब तक इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड और मोबाइल हैंडसेट का पूरा विवरण मांगा है। इसके अलावा, पुलिस ने बिहार कांग्रेस के इस एक्स हैंडल के आधिकारिक संचालक के विषय में भी जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन


छह महीने तक खाते के संचालन का विवरण
नोटिस में 1 जुलाई से 31 दिसंबर, 2025 तक @INCBihar एक्स हैंडल का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत लोगों की सूची भी मांगी गई है। साथ ही, मामले की जांच से संबंधित अन्य उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सदाकत आश्रम परिसर में चस्पा किए गए इस नोटिस पर स्पेशल सेल के सब-इंस्पेक्टर देवल शेखियन के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया गैरकानूनी
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पासवान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हवाले से आरोप लगाया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर कांग्रेस कार्यालयों में पुलिस भेजकर पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। राजेश राम ने सदाकत आश्रम परिसर में दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह गैरकानूनी बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed