फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   munger-safiyabad-firing-15-year-old-kishan-kumar-dies

बिहार: थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से किशोर की मौत; छेड़खानी विवाद की आशंका

Sat, 19 Sep 2026 05:47 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 05:47 PM IST
सार
Register For Event

मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल 15 वर्षीय किशोर किशन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छेड़खानी से जुड़ा विवाद सामने आया है।

विज्ञापन
munger-safiyabad-firing-15-year-old-kishan-kumar-dies
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर से दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।  यह पूरी घटना मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र की है। मृतक किशन कुमार की उम्र 15 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन


पीड़िता को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दी। मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छेड़खानी से जुड़ा विवाद सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतिक की बहन के साथ कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों ने कथित तौर पर छेड़खानी की थी। इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने किशोर को बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी। वारदात सफियाबाद थाना भवन से महज 100 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-80 स्थित चारभुजा मार्बल एंड ग्रेनाइट गोदाम के पीछे हुई। दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

पुलिस अब गोलीकांड में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वहीं, थाने से इतनी कम दूरी पर हुई फायरिंग और इलाज के दौरान किशोर की मौत के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, विवाद की वजह और गोली चलाने वाले आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, किशोर की मौत के बाद परिवार गम में डूबा हुआ है। इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed