फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kailashpati Mishra's birth anniversary will now be celebrated as a state-level event: CM Samrat Choudhary

बिहार: कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Mon, 05 Oct 2026 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 04:49 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर पटना के आईसीएआर परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र के राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन में योगदान के सम्मान में अगले वर्ष से जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

 

विज्ञापन
Kailashpati Mishra's birth anniversary will now be celebrated as a state-level event: CM Samrat Choudhary
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पटना स्थित आईसीएआर परिसर में कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके योगदान, विचारों और सार्वजनिक जीवन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने के लिए आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिहार की धरती के इस महान सपूत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता के मर्डर की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, विधायक मनोज कुमार, विधायक रत्नेश कुमार, विधान पार्षद संजय मयूख और पूर्व विधायक दिलमणी देवी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed