फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   vaishali-raghopur-boat-accident-gandhi-setu-Manay people-missing

बिहार में गांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा: बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; दो लोग अब भी लापता

Tue, 08 Sep 2026 03:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 03:44 PM IST
सार
Register For Event

हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास नाव हादसे में दो लोग लापता हो गए, जबकि नौ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बाढ़ के पानी में डूबे बोल्डर से टकराने के बाद नाव पलट गई थी। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर जुटे हैं।

विज्ञापन
vaishali-raghopur-boat-accident-gandhi-setu-Manay people-missing
लापता लोगों की तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास तेरसिया दियारा में मंगलवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। तेरसिया दियारा से आ रही एक नाव बाढ़ के पानी में डूबे बोल्डर से टकराने के बाद असंतुलित होकर पलट गई और डूब गई। नाव पर करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन

लापता लोगों की पहचान तेरसिया दियारा निवासी दीपक कुमार, पिता राजू राय और चंदन कुमार, पिता सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गंगा ब्रिज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डीएम वर्षा सिंह, एसपी शुभांक मिश्रा, एसडीओ विशाल, तेरसिया के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार राय, गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित कई पदाधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। प्रशासन के पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित निकाले गए लोगों में रवि कुमार, सतीश कुमार, निखिल कुमार, चंदन साह, आमोद साह, जयप्रकाश पासवान, टुनटुन साह, सत्येंद्र चौधरी और चंदन चौधरी शामिल हैं। कुछ लोग तैरकर बाहर निकले, जबकि कुछ को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

नाव बोल्डर से टकरा गई और पलट गई
बताया जा रहा है कि तेरसिया दियारा से करीब 11 लोग नाव पर सवार होकर गांधी सेतु के पाया नंबर-1 की ओर जा रहे थे। इनमें कुछ लोग डॉक्टर के पास, जबकि कुछ दैनिक उपयोग का सामान लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पाया नंबर-9 के पास नाव बोल्डर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान
तेरसिया के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार राय ने बताया कि नाव पेट्रोल लेने के लिए पाया नंबर-10 के पास रुकी थी। इसी दौरान तेज बहाव के बीच नाव बोल्डर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर एक व्यक्ति को बचाया।

मुकेश राय ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे देर से पहुंची। उन्होंने डीएम से गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की एक यूनिट तैनात करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों के दौरान तत्काल राहत-बचाव शुरू किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एसपी सिंगला कंपनी की ओर से निर्माणाधीन पुल के पास जगह-जगह मशीनरी और बोल्डर छोड़े गए हैं, जो बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। उनका आरोप है कि नाव इन्हीं में से एक बोल्डर से टकराई। मुखिया प्रतिनिधि ने प्रशासन और संवेदक से मांग की कि पाया नंबर-3 और पाया नंबर-5 के पास, जहां पानी का बहाव तेज है, वहां बैरिकेडिंग कराई जाए। साथ ही लोगों की आवाजाही के लिए अस्थायी पुल बनाने की भी मांग की गई।

हादसे में दो लोग अभी भी लापता हैं
स्थानीय निवासी सुनील राय ने बताया कि तेरसिया गांव के 10 से अधिक लोग नाव पर सवार होकर पाया नंबर-1 के पास आ रहे थे। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के समानांतर निर्माणाधीन पुल के नीचे रखे बोल्डर से नाव टकरा गई। हादसे के बाद कई लोग पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पुल के पाए में फंसे एक युवक को निकालने में करीब 40 मिनट से अधिक समय लगा। हादसे में दो लोग अभी भी लापता हैं।

स्थानीय निवासी विशाल यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर चार लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि कई गमछों को आपस में बांधकर उसके सहारे नीचे गए। बाहर मौजूद लोगों ने गमछे को पकड़े रखा। पुल के अंदर काफी अंधेरा था और डर भी लग रहा था। इसके बावजूद पाया पकड़कर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

डीएम ने कहा- निजी नाव से जा रहे थे लोग
डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि तेरसिया पंचायत में मंगलवार दोपहर एक निजी नाव पर 11 लोग सवार होकर जा रहे थे। नाव एक पत्थर से टकराने के बाद असंतुलित होकर डूब गई। हादसे में नौ लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



ये भी पढ़ें- बिहार: BDO आनंद कुमार विभूति के किराए के घर पर EOU की छापेमारी, दस्तावेजों और सामान की जांच; क्या हुआ बरामद?

डीएम ने बताया कि स्थानीय एक व्यक्ति ने चार लोगों को बचाया, जबकि गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष ने भी एक व्यक्ति की जान बचाई। बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति को चोट लगी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि नाव निजी थी और उसका चालक भी निजी था। लोग निजी काम से नाव के जरिए जा रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed