फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   19 Foot Python Wraps Around Influencer Mike Holston Watch How He Escapes

19 फुट के अजगर ने शख्स को जकड़ा, मौत सामने देख भी नहीं मानी हार, फिर ऐसे बचाई जान

Thu, 15 Oct 2026 09:19 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 Oct 2026 09:19 AM IST
सार
Register For Event

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर माइक होल्स्टन एक विशाल अजगर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अजगर उन्हें अपनी जकड़ में ले लेता है, लेकिन माइक किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर निकल आते हैं। उन्होंने इस अजगर की लंबाई 19 फुट और वजन करीब 90 किलो बताया है।
 

विज्ञापन
19 Foot Python Wraps Around Influencer Mike Holston Watch How He Escapes
सामने था 90 किलो का विशाल अजगर - फोटो : इंस्टाग्राम @ therealtarzann

विस्तार

अजगर और आप किसी सुनसान जगह पर आमने-सामने आ जाएं तो डर के मारे हालत खराब हो सकती है। ऐसे में अगर वह हमला कर दे और आपको अपनी जकड़ में ले ले तो बचना और भी मुश्किल हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स विशाल अजगर के साथ दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते सांप उसे अपने शिकंजे में ले लेता है। हालांकि, शख्स हिम्मत नहीं हारता और किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब हो जाता है। यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


19 फुट लंबे अजगर से भिड़ गया शख्स
दरअसल, सोशल मीडिया पर माइक होल्स्टन ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह एक विशाल अजगर के साथ नजर आ रहे हैं। माइक ने कैप्शन में बताया कि यह अजगर 19 फुट लंबा और 200 पाउंड यानी करीब 90 किलो वजनी था। इतने बड़े सांप के साथ उनका सामना देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। इक ने अपने कैप्शन में यह भी बताया कि किसी सांप के साथ यह उनकी अब तक की सबसे मुश्किल भिड़ंत रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल अजगर बार-बार उन्हें अपने कब्जे में लेने की कोशिश करता है। माइक भी उससे खुद को बचाने के लिए लगातार जूझते नजर आते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)

विज्ञापन
विज्ञापन



अजगर ने जकड़ा तो बढ़ गई मुश्किल
वीडियो में सबसे डरावना पल तब आता है, जब अजगर अपना मुंह खोलकर माइक को दबोचने की कोशिश करता है। इसके बाद वह उन्हें अपने शरीर से जकड़ लेता है। अजगर की पकड़ इतनी मजबूत दिखाई देती है कि माइक के लिए उससे बाहर निकलना आसान नहीं रहता। हालांकि, वह हार नहीं मानते और लगातार खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हैं। आखिरकार वह अजगर की पकड़ से बाहर निकलने में कामयाब हो जाते हैं।


जानलेवा भी हो सकती है
अजगर जहरीला न भी हो, तब भी उसकी पकड़ जानलेवा हो सकती है। बड़े अजगर अपने शिकार को शरीर से लपेटकर दबाते हैं। ऐसे में उनसे भिड़ना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसलिए इस तरह के वीडियो को देखकर किसी को भी सांप के साथ ऐसा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

वीडियो देखकर क्या बोले लोग?
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स माइक और अजगर की ताकत को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग सांप की मजबूत पकड़ देखकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ माइक के हौसले पर टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने सवाल किया कि आखिर वह ऐसा करना क्यों चाहते थे। वहीं, एक अन्य यूजर ने माइक की रेसलिंग का जिक्र करते हुए लिखा कि शायद यही वजह है कि वह अपने मुकाबलों में कभी घबराते नहीं हैं। हालांकि, वीडियो में माइक का अजगर से बच निकलना लोगों को हैरान जरूर कर रहा है, लेकिन यह घटना याद दिलाती है कि जंगली जानवरों के साथ इस तरह का जोखिम उठाना जान पर भारी पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed