फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Astronomers Identified 40000 Asteroids Identified As Near Earth Armageddon Warning

क्या आने वाली है तबाही? धरती के करीब घूम रहे 40 हजार एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

Tue, 22 Sep 2026 02:55 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 22 Sep 2026 02:55 PM IST
सार
Register For Event

वैज्ञानिकों ने धरती के करीब मौजूद ऐसे 40,000 एस्टेरॉयड की खोज की है, जिनसे पृथ्वी को नुकसान हो सकता है। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकते हैं। 

विज्ञापन
Astronomers Identified 40000 Asteroids Identified As Near Earth Armageddon Warning
क्या आने वाली है तबाही? धरती के करीब घूम रहे 40 हजार एस्टेरॉयड - फोटो : AI

विस्तार

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर बड़ी तबाही की आशंका जताई है। उन्होंने बताया है कि इसकी वजह एस्टेरॉयड हो सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि कि पृथ्वी के करीबी कम से कम 40,000 एस्टेरॉयड की पहचान की गई है, जिनसे पृथ्वी को नुकसान हो सकता है। इनसे धरती पर विनाश का खतरा बढ़ता जा रहा है। खगोलविदों का मानना है कि इन 40,000 अंतरिक्ष चट्टान में से 2,000 पृथ्वी से टकराकर तबाही ला सकते हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने कहा कि पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले 40,000 एस्टेरॉयड का पता लगाना बहुत अहम है। साथ ही इससे धरती को होने वाले खतरे को पैमान का पता चलता है। विशेषज्ञों का मानना है कि धरती के करीब मौजूद क्षुद्रग्रह कुछ फीट से लेकर कई मील चौड़े हो सकते हैं। यह सभी ऐसे रास्तों (ऑर्बिट) से गुजरते हैं, जो उन्हें पृथ्वी के पास लाते हैं।
विज्ञापन


क्या है विशेषज्ञों की चिंता?

पृथ्वी के पास लाने वाले ऑर्बिट में चलने और पृथ्वी के पास आने की इनी संभावना से खतरा बढ़ता, जो चिंता बढ़ाती है। एस्टेरॉयड की यही बात वैज्ञानिकों और ग्रहों की सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के लिए अहम है। क्षुद्रग्रह चट्टानी अवशेष हैं और चार अरब साल से भी पहले सौर मंडल के निर्माण के समय से बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों गर्लफ्रेंड के पीरियड का खून जमा कर रहा ये अरबपति? वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश


ज्यादातर एस्टेरॉयड मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट में मौजूद हैं। पृथ्वी के करीब मौजूद एस्टेरॉयड्स के रास्ते उन्हें धरती से 2.8 करोड़ मील की दूरी के अंदर लेकर आते हैं। यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मैनेजर लुका कॉन्वर्सी ने बताया कि खोजे गए एस्टेरॉयड की संख्या तेजी से बढ़ी है। सदी की शुरुआत में इनकी संख्या एक हजार थी, जो 2016 में बढ़कर 15,000 और 2022 में 30,000 तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि एस्टेरॉयड अंतरिक्ष में सूर्य का चक्कर लगाने वाले छोटे पथरीले या धातुओं से बने पिंड हैं। यह किसी गृह खासतौर से धरती से टकराकर तबाही ला सकते हैं। 

वायरल वीडियो: गुजर चुकी मां की याद में भर आईं बुजुर्ग की आंखें, सुनाया बचपन का प्यारा किस्सा और वो नाम

टकराने की कितनी संभावना 

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने बताया कि धरती के पास स्थित करीब 2,000 क्षुद्रग्रहों के अगले सौ वर्षों में पृथ्वी से टकराने की संभावना बहुत कम है यानी नामुमकिन है। विशेषज्ञों ने यह जरूर कहा कि सबसे बड़े क्षुद्रग्रह एक मील तक चौड़े हो सकते हैं। इनकी अगर पृथ्वी से टक्कर होती है तो दुनिया में भारी तबाही मचा सकते हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्हें भरोसा है कि ज्यादातर बड़े क्षुद्रग्रहों की खोज की जा चुकी है और उन पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed