देवर की बारात में भाभी ने मचाया तहलका, भोजपुरी गानों पर लगाए ऐसे ठुमके, देखते रह गए बाराती
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भाभी फैंसी साड़ी पहने अपने देवर की बारात में झूमकर डांस करती दिखाई दे रही है. शाम का वक्त है और भाभी का आंखों पर काला चश्मा लगा है.
विस्तार
देवर की शादी में भाभी अलग ही जलवा होता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें भाभी का डांस भी देखने को मिलता है। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि देवर की शादी में भाभी ने भोजपुरी गानों ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने जमकर ठुमके लगाए हैं।
देवर की शादी में भाभी ने मचाया तहलका
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इसमें भाभी हरे रंग की फैंसी साड़ी पहने और काला चश्मा लगाए अपने देवर की बारात में झूमकर डांस करती दिख रही है। रात का वक्त है और भाभी का आंखों पर काला चश्मा लगा है। सबसे खसा बात यह है कि बारात में डीजे पर भोजपुरी गाना बज रहा है। इन गानों पर भाभी ठुमके लगा रही हैं। साथ में चल रहीं महिलाएं भाभी का धमाकेदार डांस देखकर हैरान हैं। लगातार भोजपुरी गानों पर भाभी डांस कर रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
पाकिस्तान की रहस्यमयी महिला का दावा, परियों से करती है बात, भविष्य बताकर लोगों को कर देती है हैरान
भोजपुरी गानों ने जमाया महफिल
वीडियो में भाभी का आत्मविश्वास उनके डांस में चार चांद लगा रहा है और भोजपुरी गाना साथ चल रहे लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर रहा है। भाभी का डांस देखकर लगता है कि देवर की शादी में डांस करने की वह काफी लंबे समय से तैयार कर रही थीं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और भाभी का डांस देखकर लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गजब की भूख! 8 घंटे की शिफ्ट में लगातार खाता रहता है ये शख्स, मेन्यू देखकर लोगों के मुंह में आया पानी
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर डांस का वीडियो शेयर किया गया है। लाखों लोगों ने भाभी के डांस के वीडियो को देखा है। एक शख्स ने लिखा है कि भाभी का डांस देखकर दिन बन गया है। एक अन्य ने लिखा है कि भाभी ने तहलका मचा दिया है। एक और शख्स ने लिखा है कि भाभी ने क्या डांस किया है।