{"_id":"6ac87531811b8325ad0ec803","slug":"chennai-viral-video-moving-car-falls-into-huge-sinkhole-as-road-suddenly-collapses-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार लेकर सड़क से गुजर रहा था शख्स, अचानक नीचे धंस गई जमीन; वीडियो देख सहम जाएंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कार लेकर सड़क से गुजर रहा था शख्स, अचानक नीचे धंस गई जमीन; वीडियो देख सहम जाएंगे
Fri, 09 Oct 2026 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:52 AM IST
Viral Video: चेन्नई के ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर गुरुवार सुबह अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक कार बड़े गड्ढे में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अचानक धंस गई सड़क, गड्ढे में जा गिरी कार
- फोटो : एक्स
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। वीडियो में सड़क पर चल रही एक कार अचानक बड़े से गड्ढे में गिरती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि कुछ पल पहले तक सड़क सामान्य नजर आ रही थी, लेकिन देखते ही देखते उसका एक हिस्सा धंस गया और कार उसमें समा गई। यह घटना तमिलनाडु के चेन्नई की बताई जा रही है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
अचानक धंस गई सड़क, गड्ढे में जा गिरी कार
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह चेन्नई के ओल्ड महाबलीपुरम रोड यानी ओएमआर पर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। यह घटना टाइडल पार्क के पास हुई। सड़क धंसने के दौरान वहां से गुजर रही एक कार सीधे बड़े गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Car topples in OMR Chennai after road caves in https://t.co/TWx4Zy017f
— Omjasvin M D (@omjasvinMD) October 8, 2026
विज्ञापन
कार में सवार थे दो लोग, दोनों सुरक्षित
इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार में दो लोग मौजूद थे और दोनों को किसी तरह की चोट नहीं आई। सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसने और कार के गड्ढे में गिरने के बावजूद दोनों का सुरक्षित बच जाना राहत की बात है। हालांकि, सड़क के अचानक इस तरह धंसने से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा गड्ढा दिखाई देता है, जिसमें कार पलटी हुई नजर आती है। इस वीडियो को एक्स शेयर किया गया था। वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर सड़क अचानक इस तरह कैसे धंस गई। हादसे के बाद इलाके में ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर सड़क की सुरक्षा और उसकी मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, सड़क धंसने की असल वजह के बारे में पुख्ता जानकारी सामने आना अभी जरूरी है।