फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Gurugram new garbage automatic cleaning machine video viral news in hindi

गुरुग्राम: सड़क से कूड़ा साफ करने की ऑटोमैटिक मशीन का वीडियो वायरल, यूजर्स ने लिए मजे

Thu, 01 Oct 2026 11:56 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 01 Oct 2026 11:56 AM IST
सार
Register For Event

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर गुरुग्राम से सड़कों पर बिखरे कचरे को साफ करती एक ऑटोमैटिक मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर इसकी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Gurugram new garbage automatic cleaning machine video viral news in hindi
कूड़ा साफ करने की ऑटोमैटिक मशीन - फोटो : @gemsofbabus_

विस्तार

ऑटोमैटिक कूड़ा सफाई मशीन का वायरल वीडियो: सड़कों पर बिखरे कचरे की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली एक छोटी सी मशीन इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में गुरुग्राम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें स्कूटर जैसी दिखने वाली एक मशीन सक्शन पाइप की मदद से सड़क किनारे पड़े रैपर, कागज और छोटे-मोटे कचरे को खींचकर साफ करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आते ही लोगों का ध्यान मशीन के काम करने के तरीके पर गया। यूजर्स ने इसके इस्तेमाल और सफाई की रफ्तार को लेकर तरह-तरह के मजेदार सवाल पूछने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
 



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में सफेद रंग की एक कॉम्पैक्ट मशीन नजर आ रही है, जिस पर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ गुरुग्राम यानी एमसीजी का लोगो लगा हुआ है। आकार में छोटी होने के चलते इसे सड़क के किनारे आसानी से चलाया जा सकता है। मशीन के साथ एक सक्शन पाइप जुड़ा है, जिसे कर्मचारी हाथ में लेकर सड़क पर पड़े कचरे की ओर ले जाता है। पाइप को कचरे के पास ले जाते ही मशीन सक्शन के जरिए उसे अंदर खींच लेती है।

विज्ञापन

 

 


वीडियो में सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक के रैपर, कागज और छोटे-मोटे कचरे को मशीन के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। बड़े सफाई वाहनों के मुकाबले यह मशीन सड़क किनारे और फुटपाथ के आसपास बिखरे छोटे कचरे की सफाई के लिए इस्तेमाल होती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन




पल्सर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, हरिद्वार पुलिस ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात




देखें वीडियो

ऑटोमैटिक गार्बेज क्लीनिंग मशीन

सड़कों से कचरा साफ करती ऑटोमैटिक मशीन के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- ऑटोमैटिक गार्बेज क्लीनिंग मशीन। बता दें कि, इस मशीन को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इसके ऑटोमैटिक बताए जाने पर हुई। वीडियो में हालांकि एक कर्मचारी मशीन को चलाता और सक्शन पाइप को हाथ से कचरे की तरफ ले जाता नजर आता है। इसी वजह से कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि अगर मशीन को ऑपरेट करने के लिए कर्मचारी की जरूरत पड़ रही है तो इसे ऑटोमैटिक किस अर्थ में कहा जा रहा है। 





वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

कचरा साफ करती ऑटोमैटिक मशीन के इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- गुरुग्राम जैसे बड़े शहर में जहां सड़कों का नेटवर्क काफी बड़ा है, वहां इस तरह की छोटी मशीन सफाई व्यवस्था में कितनी मदद कर पाएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- गुरुग्राम जैसे बड़े शहर में जहां सड़कों का नेटवर्क काफी बड़ा है, वहां इस तरह की छोटी मशीन सफाई व्यवस्था में कितनी मदद कर पाएगी। 

 

 

 

ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल



दिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को CISF ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed