{"_id":"6a9025b49df4357e51014550","slug":"nepal-flash-flood-tibet-flash-flood-landslide-gyirong-port-nepal-border-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में आई बाढ़ का अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
नेपाल में आई बाढ़ का अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
Thu, 27 Aug 2026 05:25 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:25 PM IST
नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भयानक तबाही मचाही है, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएही।
विज्ञापन
नेपाल में आई बाढ़ का अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
- फोटो : एक्स
विस्तार
नेपाल में आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएंगी। वहां की आई तस्वीरें और वीडियो दिल को दहला देने वाले हैं।
विज्ञापन
तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट क्षेत्र में हुई लैंडस्लाइडिंग और अचानक आई बाढ़ के कारण नेपाल में भयानक तबाही मची है। लैंड स्लाइड के बाद पहाड़ में बहने वाली नदियों में सुनामी सा वेग उठा जिसके साथ भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा भी बहकर नीचे नेपाल की तरफ काफी तेजी से आया।
विज्ञापन
नेपाल से पहले तिब्बत में अचानक आई बाढ़ और कीचड़ ने भारी तबाही मचाई। पहाड़ों से नीचे गिरने वाले कीचड़ से धूल और पानी के फवारे का ऐसी सुनामी आई कि सबकुछ तबाह होता चला गया। सबसे पहले तिब्बत और नेपाल सीमा पर बने इमीग्रेशन बिल्डिंग को इसने पूरी तबाह कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो: शादी में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा, अनोखे सरप्राइज को देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
तिब्बत की तरफ सामने आए वीडियो में नदी का प्रचंड प्रवाह देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। नदी पूरी तरह से लकड़ी, कीचड़ और मलबों से भरी नजर आ रही है। इस उफनते सैलाब ने इमीग्रेशन बिल्डिंग को तबाह किया और फिर बाढ़ और भी प्रचंड रूप लेते हुए नेपाल की तरफ बढ़ गई। नेपाल में आई बाढ़ कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
✨🇨🇳A mudslide on the Nepalese side has caused heavy casualties and missing persons at Gyirong Port, Gyirong County, Shigatse, Xizang. Armed police officers and soldiers, together with multiple professional rescue teams, have been rushed to the site for emergency relief work.… pic.twitter.com/VrjLRVtMt7
— 🇨🇳XuZhenqing徐祯卿 (@XueJia24682) August 26, 2026
जन्मदिन पर पति का अनोखा सरप्राइज, केक काटते ही निकलने लगे पैसे, देखती रह गई पत्नी
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में भयानक बाढ़ आई थी। इन विनाशकारी बाढ़ में अभी तक 332 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ ने कई क्षेत्रों में परिवहन और संपर्क ढांचा को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं।