फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Teacher Suspended After Video Shows Him Playing Tabla on Students Head in UP School

स्टूडेंट के गंजे सिर पर तबला बजाने लगे सरकारी टीचर, वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई, शिक्षक सस्पेंड

Sat, 10 Oct 2026 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Oct 2026 10:40 AM IST
सार
Register For Event

Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें शिक्षक दिनेश माथुर एक स्टूडेंट के सिर पर तबला बजाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बीएसए ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग शिक्षक की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Teacher Suspended After Video Shows Him Playing Tabla on Students Head in UP School
स्टूडेंट के सिर को ही बना लिया तबला - फोटो : X

विस्तार

सरकारी स्कूलों में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए होते हैं, लेकिन कुछ टीचर अपनी हरकतों से पूरे विभाग की छवि खराब कर देते हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा से सामने आया एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। इसमें एक शिक्षक क्लास के अंदर बैठे स्टूडेंट के सिर पर तबला बजाते नजर आ रहे हैं। टीचर को ऐसा करते हुए हंसी भी आ रही है, जबकि बाकी बच्चे सामने बैठकर यह सब देख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


स्टूडेंट के सिर को ही बना लिया तबला
वायरल वीडियो में दिनेश माथुर नाम के शिक्षक एक स्टूडेंट के सिर पर तबला बजाते दिखाई दे रहे हैं। वह इस दौरान हंसते भी नजर आते हैं। क्लास में मौजूद दूसरे बच्चे भी उनके सामने बैठे हैं। जिस जगह बच्चों को पढ़ाई करनी चाहिए, वहां शिक्षक की यह हरकत देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं। बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार करना आखिर कहां तक सही है?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर शेयर किया वीडियो
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के इटावा के एक सरकारी स्कूल में बनाया गया था। राहुल सैनी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने घटना से जुड़ी जानकारी भी दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षक दिनेश माथुर ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट से भी शेयर किया था। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया और लोगों का ध्यान इस पर गया।

वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने शिक्षक दिनेश माथुर को सस्पेंड कर दिया। जिस हरकत को शिक्षक शायद मजाक और मस्ती समझ रहे थे, वह उनके लिए परेशानी की वजह बन गई। इस घटना ने क्लास में बच्चों के साथ शिक्षकों के व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स शिक्षक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि माथुर साहब अब घर बैठकर तबला बजा सकते हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के अलावा सब कुछ होता है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि अब इनका तबला बजाओ। लोग शिक्षक की इस हरकत को गलत बताते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed