{"_id":"6a9ebb3f26d31cfdb00bc7eb","slug":"which-is-the-most-expensive-vegetable-in-the-world-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन सी है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी? मंगाने के लिए करना पड़ता है ऑर्डर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कौन सी है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी? मंगाने के लिए करना पड़ता है ऑर्डर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Mon, 07 Sep 2026 06:55 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:55 PM IST
क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है? दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है। इस सब्जी की कीमत 80 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक होती है।
विज्ञापन
कौन सी है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी?
- फोटो : AI
विस्तार
दुनिया में अलग-अलग तरह की सब्जियां मिलती हैं। सब्जियों की कीमत भी अलग-अलग होती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी मिलती है, जिसे आम इंसान नहीं खरीद सकता है। यह सब्जी एक लाख रुपये तक बिकती है। इस सब्जी की कीमत में आप एक हीरे की अंगूठी खरीद सकते हैं। आपको जानकर यह विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन पूरी तरह सच है। आज हम आपको इस सब्जी के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है, जो सामान्य सब्जी नहीं है। यह सब्जी शायद ही सब्जी मंडी या और दूसरी सब्जियों की तरह अन्य बाजार में मिलती हो। इस सब्जी को ऑर्डर करके मंगाया जा सकता है। बाजार में हॉप शूट्स सब्जी की कीमत 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक होती है। हॉप शूट्स की एक किलो दाम में आम आदमी एक हीरे की अंगूठी खरीद है। उत्तरी अमेरिका में हॉप शूट्स हरे और शंकु के आकार के फूल होते हैं। इस सब्जी का इस्तेमाल बीयर बनाने में होता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इस सब्जी का इस्तेमाल तपेदिक के इलाज में होता है। माना जाता है कि इसके डंठल तपेदिक के इलाज के लिए काफी प्रभावी माने जाते हैं। हॉप शूट्स का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। हॉप्स को एक नियमित तापमान और छंटाई की आवश्कता होती है।
विज्ञापन
वीडियो: गांव की कच्ची सड़क पर लड़की ने किया खूबसूरत डांस, देसी अंदाज और शानदार एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल
कई वर्षों से यह सब्जी इसी कीमत पर बिक रही है। दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की कीमत अलग-अलग होती है, क्योंकि इसकी कीमत इसके क्वालिटी पर भी निर्भर करती है। बेहद दुर्लभ सब्जी हॉप शूट्स का इस्तेमाल अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रूप में किया जाता है।
बिजली की तारों पर चढ़कर दही हांडी तक पहुंचा बंदर, माखन-मिश्री खाता देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
हॉप शूट्स के फूलों को हॉप कोन्स कहा जाता है, जिनका का इस्तेमाल बीयर बनाने में होता है। इसके अलावा इस सब्जी के टहनियों को कई अलग-अलग तरह से खाने में भी इस्तेमाल होता है। दुनिया में कई सब्जियां महंगी बिकती हैं, लेकिन यह सब्जी बेहद महंगी है।