{"_id":"6a91984baff00ae66b04668e","slug":"gold-price-falls-third-day-rs-3300-drop-silver-price-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चमक फिर फीकी: तीन दिन में 4,700 रुपये टूटा भाव, खरीदारी का सही वक्त या करना होगा इंतजार?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सोने की चमक फिर फीकी: तीन दिन में 4,700 रुपये टूटा भाव, खरीदारी का सही वक्त या करना होगा इंतजार?
Fri, 28 Aug 2026 07:46 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:46 PM IST
सोना लगातार तीसरे दिन गिरा और एक दिन में 3,300 रुपये सस्ता हो गया। तीन दिनों में कीमत 4,700 रुपये टूट चुकी है। डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली ने घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ाया। अब बाजार की नजर फेड चेयरमैन केविन वार्श के भाषण और डॉलर की आगे की चाल पर है।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,300 रुपये टूटकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को इसका भाव 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट में सोना 4,700 रुपये यानी करीब तीन फीसदी सस्ता हो चुका है। 25 अगस्त को इसकी कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
डॉलर मजबूत, मुनाफावसूली ने बढ़ाया दबाव
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट- कमोडिटी एंड करेंसी जतिन त्रिवेदी के अनुसार, हालिया तेजी के बाद कारोबारी लगातार तीसरे सत्र में मुनाफावसूली कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी डॉलर भी मजबूत होकर इंडेक्स में 99.15 के स्तर से ऊपर पहुंच गया, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा।
चांदी भी 5,000 रुपये सस्ती
घरेलू बाजार में चांदी भी कमजोर रही। इसकी कीमत 5,000 रुपये गिरकर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, बढ़ती तस्करी के बीच केंद्र सरकार की ओर से सीमा शुल्क में कटौती की खबरों ने भी घरेलू बाजार में सोने पर दबाव बनाया। उनके मुताबिक, इन खबरों से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की कीमतों के बीच अंतर भी बढ़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चीनी की कीमतों पर बड़ा अपडेट: एक्स-मिल भाव में करीब 20% की गिरावट, खुदरा दर कितनी कम हुई?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,600 डॉलर के आसपास सोना
विदेशी बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,599.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मिराए एसेट शेयरखान के हेड ऑफ कमोडिटीज प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श के भाषण पर है। वह कंसास सिटी में आयोजित जैक्सन होल संगोष्ठी में बोलने वाले हैं।
सिंह के अनुसार, बाजार को उम्मीद है कि वार्श का रुख सख्त रह सकता है। अगर वह निवेशकों को महंगाई और बढ़ी हुई यील्ड को लेकर भरोसा नहीं दिला पाए, तो डॉलर पर दबाव आ सकता है। ऐसी स्थिति में सोने को फिर से मजबूती मिल सकती है। हालांकि, विदेशी बाजार में चांदी ने सोने से अलग रुख दिखाया। हाजिर चांदी 1.51 फीसदी बढ़कर 70.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
खरीदारी का सही वक्त या इंतजार?
सोने में तीन दिन की गिरावट के बाद खरीदारी का मौका जरूर बना है, लेकिन पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी खरीदारी ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जा सकती है। बाजार अभी फेड चेयरमैन केविन वार्श के भाषण और अमेरिकी मौद्रिक नीति के संकेतों का इंतजार कर रहा है। अगर उनका रुख सख्त रहा और डॉलर मजबूत हुआ तो सोने में और दबाव आ सकता है, जबकि डॉलर कमजोर पड़ने पर कीमतों को फिर सहारा मिल सकता है। हाल के बाजार आकलनों में भी तेजी का पीछा करने के बजाय गिरावट पर चरणबद्ध खरीदारी की सलाह दी गई है।