फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Home-cooked Thalis Get Costlier: Onion, Oil, Rice, LPG Prices Soar

महंगाई की मार: घर की थाली हुई महंगी; जानिए प्याज, तेल, एलपीजी ने कैसे बढ़ाई रसोई की लागत

Thu, 08 Oct 2026 08:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 08 Oct 2026 08:18 PM IST
सार
Register For Event

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में घर पर बनी शाकाहारी थाली 10 फीसदी और मांसाहारी थाली 6 फीसदी महंगी हुई। प्याज, खाद्य तेल, चावल और एलपीजी की कीमतों में भारी वृद्धि इसका मुख्य कारण है।

विज्ञापन
Home-cooked Thalis Get Costlier: Onion, Oil, Rice, LPG Prices Soar
क्रिसिल की रिपोर्ट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

क्रिसिल की हर महीने आने वाली रोटी राइस रेट रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में घर पर बनी शाकाहारी थाली की लागत में सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्याज, खाद्य तेल, चावल और एलपीजी की ऊंची कीमतों के कारण यह बढ़ोतरी दर्ज की गई। मांसाहारी थाली भी छह फीसदी महंगी हुई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली तैयार करने की लागत बढ़कर 30.8 रुपये हो गई। यह एक साल पहले 28.1 रुपये थी। मांसाहारी थाली की लागत भी 56 रुपये से बढ़कर 59.5 रुपये पर पहुंच गई। मासिक आधार पर देखें तो, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत चार फीसदी बढ़ी। मांसाहारी थाली की लागत में तीन फीसदी की वृद्धि हुई। प्याज की कीमतों में सालाना आधार पर 89 फीसदी की भारी वृद्धि हुई। यह 28 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 53 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। रबी के कम स्टॉक और उत्पादन में पांच-छह फीसदी की गिरावट इसका मुख्य कारण है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ रही है थाली की लागत?

जून में औसत से 40 फीसदी कम बारिश हुई। इससे खरीफ की बोआई में देरी हुई। निकट भविष्य में प्याज की उपलब्धता सीमित रहने की आशंका है। क्रिसिल ने बताया कि अक्तूबर के पहले पखवाड़े में प्याज की कीमतों में और तेजी आने की संभावना है। त्योहारी मांग से आपूर्ति पर दबाव बढ़ेगा। महीने के अंत तक खरीफ की नई फसल आने से कीमतें धीरे-धीरे सामान्य हो सकती हैं। खाद्य तेल की कीमतों में सालाना आधार पर 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अल नीनो के वैश्विक पाम तेल उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंताओं के कारण यह वृद्धि हुई। पाम तेल पर बुनियादी सीमा शुल्क कम किया गया था, इसके बावजूद कीमतें बढ़ीं। एलपीजी की कीमतें भी वैश्विक आपूर्ति बाधाओं के कारण सालाना आधार पर 10 फीसदी अधिक रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चावल और ब्रायलर का क्या हाल है?

चावल की कीमतों में सालाना आधार पर आठ फीसदी का इजाफा हुआ है। धान के उत्पादन में पांच-छह फीसदी की गिरावट की आशंका है। इसका कारण कम रकबा और कमजोर उपज है। मांसाहारी थाली की लागत में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ब्रायलर की कीमतें सालाना आधार पर केवल दो फीसदी बढ़ीं। ब्रायलर थाली की आधी लागत का हिस्सा होता है। कम चूजों के उत्पादन, मानसून से संबंधित आपूर्ति बाधाओं और मक्के की ऊंची कीमतों के कारण ब्रायलर की कीमतें धीमी गति से बढ़ीं।

मासिक आधार पर क्या बदलाव आए?

मासिक आधार पर शाकाहारी थाली की लागत मुख्य रूप से प्याज की कीमतों में 34 फीसदी की वृद्धि के कारण बढ़ी। खरीफ की नई फसल आने से पहले रबी के स्टॉक में कमी इसका कारण है। अक्तूबर के दौरान मौसमी स्टॉक में कमी से निकट भविष्य में कीमतें ऊंची बनी रहने की संभावना है। मांसाहारी थाली के लिए, ब्रायलर की कीमतों में मासिक आधार पर दो फीसदी की वृद्धि हुई। कम उत्पादन के कारण यह वृद्धि हुई। इसने कुल लागत बढ़ाने में योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed