फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jio Platforms IPO Issue subscribed within 100 minutes how did 10 major IPOs perform on first day know details

Jio Platforms IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ इश्यू, देश के 10 बड़े आईपीओ का पहले दिन कैसा प्रदर्शन रहा?

Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jio Platforms IPO Issue subscribed within 100 minutes how did 10 major IPOs perform on first day know details
शेयर बाजार में आईपीओ के आकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को खुलने के महज 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। देश के बड़े आईपीओ में यह सबसे तेजी से पूरा सब्सक्राइब होने वाला इश्यू बन गया है। हालांकि, कई बड़े आईपीओ को पहले दिन निवेशकों की ओर से कमजोर प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, रिलायंस पावर इसका अपवाद रही थी। साल 2008 में कंपनी का आईपीओ खुलने के एक मिनट के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। आइए जानते हैं देश के 10 बड़े आईपीओ को पहले दिन निवेशकों से कैसी प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन


1. जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड: 30,213 करोड़ रुपये (2026)

  • डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम बनने जा रहा है। यह 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ देगा।
  • विज्ञापन
  • 21 अक्तूबर को खुला जियो का आईपीओ महज 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। पहले दिन शाम पांच बजे तक यह 3.01 गुना सब्सक्राइब हुआ।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

2. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड: 27,870 करोड़ रुपये (2024)

  • दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर कंपनी की भारतीय इकाई ने अक्तूबर 2024 में आईपीओ के जरिये 27,870 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) था, जिसके तहत मूल कंपनी ने अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी।
  • आईपीओ को पहले दिन बिक्री के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले केवल 18 फीसदी बोलियां मिली थीं। तीसरे दिन यह पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ।

3. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई): 22,569 करोड़ रुपये (2026)

  • देश के प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने सितंबर 2026 में अपना आईपीओ पेश किया था। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था, यानी इसमें नए शेयर जारी नहीं किए गए थे। मौजूदा शेयरधारकों ने अपनी हिस्सेदारी बेची थी।
  • पहले दिन आईपीओ को बिक्री के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले 42 फीसदी बोलियां मिलीं। दूसरे दिन यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। अंत में आईपीओ को कुल 5.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

4. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी): 21,000 करोड़ रुपये (2022)

  • देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने मई 2022 में अपना आईपीओ पेश किया था। इसके तहत केंद्र सरकार ने सरकारी बीमा कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी।
  • आईपीओ को पहले दिन 67 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था। दूसरे दिन यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। अंत में इसे कुल 2.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

5. वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम): 18,300 करोड़ रुपये (2021)

  • पेटीएम ब्रांड के तहत डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने नवंबर 2021 में आईपीओ के जरिये 18,300 करोड़ रुपये जुटाए थे।
  • इसमें नए शेयर जारी करने के साथ मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल थी। पहले दिन आईपीओ को बिक्री के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले केवल 18 फीसदी बोलियां मिली थीं।

6. टाटा कैपिटल लिमिटेड: 15,512 करोड़ रुपये (2025)

  • गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) टाटा कैपिटल ने अक्तूबर 2025 में पहली बार अपना आईपीओ पेश किया था। इसमें नए शेयर जारी करने के साथ मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल थी।
  • आईपीओ को पहले दिन बिक्री के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले 38 फीसदी बोलियां मिली थीं।

7. कोल इंडिया लिमिटेड: 15,200 करोड़ रुपये (2010)

  • सरकारी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया ने अक्तूबर 2010 में सरकार के विनिवेश कार्यक्रम के तहत आईपीओ के जरिये करीब 15,200 करोड़ रुपये जुटाए थे।
  • आईपीओ को पहले दिन बिक्री के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले 34 फीसदी बोलियां मिली थीं।

8. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड: 12,500 करोड़ रुपये (2025)

  • एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने जून 2025 में 12,500 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। इसका उद्देश्य भारतीय रिजर्व बैंक की उन बड़ी एनबीएफसी के लिए तय लिस्टिंग संबंधी शर्तों को पूरा करना था, जिन्हें अपर-लेयर श्रेणी में रखा गया है।
  • आईपीओ को पहले दिन बिक्री के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले 37 फीसदी बोलियां मिली थीं।

9. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड: 11,607 करोड़ रुपये (2025)

  • दक्षिण कोरियाई समूह एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की भारतीय इकाई ने अक्तूबर 2025 में 11,607 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था।
  • आईपीओ पहले ही दिन कारोबार खत्म होने तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। अंतिम दिन तक इसकी मांग काफी बढ़ गई और यह कुल 54.02 गुना सब्सक्राइब हुआ।

10. रिलायंस पावर लिमिटेड: 11,563 करोड़ रुपये (2008)

  • अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का हिस्सा रही रिलायंस पावर ने जनवरी 2008 में आईपीओ के जरिये करीब 11,563 करोड़ रुपये जुटाए थे।
  • कंपनी का आईपीओ खुलने के महज एक मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। पहले दिन कारोबार खत्म होने तक इसे बिक्री के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले 10.55 गुना बोलियां मिली थीं। अंत में आईपीओ कुल 70.02 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed