फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   redseer report online shopping growth ecommerce business 90 billion dollar

रेडसीर रिपोर्ट: ऑनलाइन खरीद बढ़ी, 90 अरब डॉलर के पार होगा कारोबार; पहली छमाही में कितनी रही बिक्री?

Wed, 21 Oct 2026 05:39 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Oct 2026 05:39 AM IST
सार
Register For Event

भारत का ऑनलाइन खुदरा बाजार 2026 में 90 अरब डॉलर के पार पहुंच सकता है और पांच साल में सबसे तेज वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है। इस तेजी में किराना और रोजमर्रा के सामान की मांग बड़ी भूमिका निभा रही है, जबकि मोबाइल की बिक्री सुस्त है। आखिर ऑनलाइन खरीदारी का बाजार किस तरह बदल रहा है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
redseer report online shopping growth ecommerce business 90 billion dollar
ऑनलाइन कारोबार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एडॉब स्टॉक

विस्तार

भारत का ऑनलाइन खुदरा बाजार 2026 में 90 अरब डॉलर के पार पहुंचने का अनुमान है। इसमें सालाना 22-24% की वृद्धि दर्ज होने की भी  उम्मीद है, जो पांच साल में सबसे तेज होगी। इस वृद्धि का प्रमुख कारण मोबाइल फोन के बजाय किराना जैसे रोजमर्रा की जरूरतों वाले उत्पादों की बढ़ती मांग है। रेडसीर स्ट्रेटजी कंसल्टेंट्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही  में ई-कॉमर्स का सकल वस्तु मूल्य (जीएमवी) पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 25% बढ़कर करीब 38 अरब डॉलर हो गया, जो चार वर्षों में इसका सबसे मजबूत छमाही प्रदर्शन है। इसके उलट, पहली छमाही में मोबाइल की बिक्री स्थिर रही और पूरे साल इसके मात्र 2-3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। 
विज्ञापन


त्योहारों पर भी रहेगा तेजी का रुख 
रेडसीर के पार्टनर कुषल भटनागर ने कहा, इस साल भारत का ऑनलाइन रिटेल वहां सबसे तेजी से बढ़ रहा है जहां मांग सबसे स्थिर है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में ग्रॉसरी, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (बीपीसी), और होम एंड फर्नीचर की कुल ऑनलाइन रिटेल जीएमवी में लगभग 40% हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विश्व बैंक रिपोर्ट: एआई से नौकरियां नहीं गईं, पर करिअर की पहली सीढ़ी खिसकी; कितनी कंपनियों ने घटाई भर्ती?

अकेले ग्रॉसरी इस साल जोड़े जाने वाले कुल जीएमवी का लगभग एक तिहाई हिस्सा होगी, जिसमें पूरे साल के लिए 50-53 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की जाएगी। इससे ग्रॉसरी की बाजार हिस्सेदारी 2025 के 16 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 19 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, पिछले साल कुल बिक्री का 19 प्रतिशत हिस्सा रखने वाले मोबाइल्स की हिस्सेदारी घटकर करीब 16 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed