{"_id":"605b5b5c8ebc3e8d3a366ebc","slug":"there-will-be-no-digital-tax-on-goods-and-services-sold-through-the-indian-branch-of-foreign-e-commerce-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों को राहत: भारतीय शाखा से बेची गई वस्तुओं-सेवाओं पर नहीं लगेगा डिजिटल कर","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों को राहत: भारतीय शाखा से बेची गई वस्तुओं-सेवाओं पर नहीं लगेगा डिजिटल कर
Wed, 24 Mar 2021 09:01 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
सरकार ने फैसला किया है कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों की भारतीय शाखा के जरिए बेची गईं वस्तुओं, सेवाओं पर दो फीसदी का डिजिटल कर नहीं लगेगा, ताकि उन्हें बराबरी का मौका मुहैया कराया जा सके। वित्त विधेयक 2021 में संशोधन करके यह स्पष्ट किया गया है कि विदेशी ई-कॉमर्स मंचों को दो प्रतिशत की समतुल्य उपकर का भुगतान नहीं करना पड़ेगा, यदि वे स्थाई रूप से यहां हैं या वे आयकर देते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, जो विदेशी कंपनी किसी तरह का कर नहीं देती हैं, उन्हें इसका भुगतान करना होगा। डिजिटल कर की शुरुआत अप्रैल 2020 में हुई थी और यह केवल ऐसी विदेशी कंपनियों पर लागू है, जिनकी वार्षिक आय दो करोड़ रुपये से अधिक है और जो भारतीय उपभोक्ताओं को वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन बिक्री शामिल है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त विधेयक 2021 पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि सरकारी संशोधन के माध्यम से मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह उपकर उन वस्तुओं पर लागू नहीं होती है, जो भारत के निवासियों के पास हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल लेनदेन के पक्ष में है और इसे कमजोर करने के लिए कभी भी कुछ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उपकर भारत में कर का भुगतान करने वाले भारतीय व्यवसायों के बीच बराबरी के मुकाबले के लिए लगाया गया है और यह उन विदेशी कंपनियों के लिए है जो भारत में व्यापार करती हैं लेकिन यहां कोई आयकर नहीं देती हैं।