फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Punjab, one person loses their life to cancer every 21 minutes.

खुलासा: पंजाब में कैंसर से हर 21 मिनट में जा रही है एक व्यक्ति की जान, मालवा बेल्ट सबसे ज्यादा प्रभावित

Sun, 23 Aug 2026 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 03:48 AM IST
सार
Register For Event

सूबे में पांच साल के अंदर ही मृत्यु दर में 9.22 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मालवा बेल्ट कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

विज्ञापन
In Punjab, one person loses their life to cancer every 21 minutes.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पंजाब में कैंसर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और हर 21 मिनट में एक व्यक्ति की जान जा रही है। सूबे में पांच साल के अंदर ही मृत्यु दर में 9.22 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मालवा बेल्ट कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

विज्ञापन


यही कारण है कि राज्य सरकार ने हाल ही में कैंसर को अधिसूचित रोग भी घोषित कर दिया है लेकिन बावजूद इसके कैंसर की बीमारी सूबे के सामने इस समय बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। प्रदेश में हर साल कैंसर के मरीजों में बढ़ोतरी होती जा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 के दौरान कैंसर के 39,521 मामले सामने आए थे जो वर्ष 2022 में बढ़कर 40,435 तक पहुंच गए। इसी तरह वर्ष 2023 में भी मरीजों में वृद्धि जारी रही और कैंसर के 41,337 मामले सामने आए। इसी तरह वर्ष 2024 के दौरान 42,288 और वर्ष 2025 में कैंसर के 43,196 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि सरकार ने कैंसर को अधिसूचित रोग घोषित करके सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए कैंसर के हर मामले और मृत्यु की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी अनिवार्य कर दी है जिसके आधार पर कैंसर के इलाज के लिए नीति तैयार करने के साथ ही योजनाएं लागू की जाएगी। 


हरियाणा में भी बढ़ रहे कैंसर के मामले
हरियाणा में वर्ष 2021 के दौरान कैंसर के 30,015 मामले सामने आए थे जो वर्ष 2025 में बढ़कर 33,395 तक पहुंच गए। इसी तरह मौतें भी वर्ष 2021 में 16,543 से बढ़कर 18,387 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed