{"_id":"6a8a5070a41fffcbd70adf96","slug":"psychiatric-society-warning-childhood-being-lost-in-the-fast-pace-of-reels-concentration-weakening-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकियाट्रिक सोसाइटी की चेतावनी: रील्स की रफ्तार में खो रहा बचपन, एकाग्रता कमजोर; ध्यान दें माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकियाट्रिक सोसाइटी की चेतावनी: रील्स की रफ्तार में खो रहा बचपन, एकाग्रता कमजोर; ध्यान दें माता-पिता
Sun, 23 Aug 2026 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:14 AM IST
रील्स और तेजी से बदलते डिजिटल कंटेंट की यह आदत बच्चों के लिए मनोरंजन से आगे बढ़कर चिंता का कारण बन रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक स्वाइप... फिर दूसरा और देखते ही देखते घंटों मोबाइल स्क्रीन पर गुजर जाते हैं। रील्स और तेजी से बदलते डिजिटल कंटेंट की यह आदत बच्चों के लिए मनोरंजन से आगे बढ़कर चिंता का कारण बन रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लगातार फास्ट स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर निर्भरता से बच्चों की एकाग्रता, याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। लंबे समय तक ऐसी आदत बने रहने पर पढ़ाई, किताब पढ़ने, बातचीत और किसी एक काम पर टिके रहने में भी परेशानी आ सकती है। वहीं, आज अत्यधिक डिजिटल निर्भरता से जुड़े ऐसे लक्षणों को समझाने के लिए डिजिटल डिमेंशिया शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिजिटल डिमेंशिया बीमारी नहीं, लक्षणों को समझाने वाला शब्द
डॉ. प्रमोद ने कहा कि डिजिटल डिमेंशिया पारंपरिक डिमेंशिया या अल्जाइमर जैसी कोई आधिकारिक चिकित्सकीय बीमारी नहीं है। यह शब्द अत्यधिक डिजिटल निर्भरता से जुड़े याददाश्त और एकाग्रता में कमी जैसे लक्षणों को समझाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
मोबाइल से ज्यादा जरूरी है संतुलन
विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों के स्क्रीन इस्तेमाल पर नजर रखने की सलाह दी। खाने, पढ़ाई और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करने के साथ स्क्रीन-फ्री पारिवारिक समय तय करने पर जोर दिया गया। बच्चों को खेलकूद, किताबें पढ़ने, परिवार-दोस्तों के साथ बातचीत की सलाह दी।