फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress chief Warring offers to resign

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग ने हाईकमान को भेजा अपना इस्तीफा, जल्द होगा अंतिम फैसला

Thu, 01 Oct 2026 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2026 12:11 AM IST
सार
Register For Event

राजा वड़िंग ने अपना इस्तीफा हाईकमान को भेज दिया है। पार्टी हाईकमान अब नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकता है। 

विज्ञापन
Punjab Congress chief Warring offers to resign
राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य इकाई में हफ्तों से चल रही अंदरूनी कलह के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। पार्टी हाईकमान अब नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकता है। राजा वड़िंग ने अपना इस्तीफा हाईकमान को भेज दिया है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इस पद के लिए पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला सबसे आगे चल रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने वड़िंग को उन्हें बदलने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की। हिंदू चेहरा और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य सिंगला को 1 जुलाई को पार्टी की चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


सिंगला के अलावा, पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राणा केपी सिंह, राजा सांसी के विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम भी इस पद के लिए चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जल्द ही पंजाब कांग्रेस के नए प्रमुख की घोषणा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed