{"_id":"681481524924aba3a109ee78","slug":"a-boat-sank-in-tandula-reservoir-due-to-storm-in-balod-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: तूफान के चलते तांदुला जलाशय में डूबी नाव, मछुआरा लापता; सर्चिंग में जुटी एनडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: तूफान के चलते तांदुला जलाशय में डूबी नाव, मछुआरा लापता; सर्चिंग में जुटी एनडीआरएफ की टीम
Fri, 02 May 2025 02:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 02 May 2025 02:37 PM IST
बालोद जिले में तांदुला जलाशय में एक नाव डूबी गई। नाव पर सवार मछुआरा लापता है। सूचना के बाद NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है।
विज्ञापन
तांदुला जलाशय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले में भारी तूफान के बीच तांदुला जलाशय में एक नाव डूबने की खबर सामने आ रही है। गुरुवार शाम से एक मछुआरा लापता है। नाव में सवार मछुआरे का नाम सोमन कुमार निषाद (40) बताया जा रहा है, जो ग्राम बोरिद का रहने वाला है।
विज्ञापन
घटना को लगभग 20 घंटे होने जा रहे हैं और लापता मछुआरे का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। खोजने के लिए NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह मछुआरा जलाशय में मछली पकड़ने गया हुआ था, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि आंधी-तूफान उठने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद से नव नियंत्रित होकर पंक्ति लहरों में पलट गया। परिजनों ने कल रात तक उसे खोजने की कोशिश की और नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अब रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन