{"_id":"68372bd7fdf829856600f4ce","slug":"a-youth-from-dhamtari-died-due-to-drowning-while-bathing-at-jagannath-puri-beach-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जगन्नाथ पुरी समुद्र तट पर नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत, धमतरी का रहने वाला था हिमांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जगन्नाथ पुरी समुद्र तट पर नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत, धमतरी का रहने वाला था हिमांशु
Wed, 28 May 2025 09:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 28 May 2025 09:01 PM IST
धमतरी जिले के किशोर की जगन्नाथ पुरी समुद्र तट पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने शव बरामद कर परिजनों को सौंपा दिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी जिले के नगरी विकासखंड से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गर्मियों की छुट्टियों में घूमने गए एक नाबालिग युवक की ओडिशा के जगन्नाथ पुरी समुद्र तट पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। नगरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन, रामनगर निवासी हिमांशु यादव (16) दो दिन पहले अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ जगन्नाथ पुरी गया था। समुद्र में नहाने के दौरान वह लहरों की चपेट में आ गया और डूब गया।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हिमांशु के शव को जगन्नाथ पुरी से कुछ दूरी पर एक समुद्र तट के पास बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरी जिला अस्पताल भेजा, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर छा गई है।
विज्ञापन