फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Anti-Narcotics Task Force to be formed in Chhattisgarh; know here Setup

Exclusive: छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर चलेगा पुलिस का डंडा, बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स, इतने का होगा सेटअप

Sat, 24 Oct 2026 07:00 AM IST
Lalit Kumar Singh Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:00 AM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नये-नये कवायद करती रहती है। फिर एक नये मिशन की शुरुआत होने जा रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) लेवल पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानि एएनटीएफ की अलग से विंग बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Anti-Narcotics Task Force to be formed in Chhattisgarh; know here Setup
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नये-नये कवायद करती रहती है। फिर एक नये मिशन की शुरुआत होने जा रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) लेवल पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानि एएनटीएफ की अलग से विंग बनाई जाएगी। इसका नेतृत्व डीजी या एडीजी रैंक के अधिकारी करेंगे। सीआईडी और साइबर की तरह ही इसका भी अलग सेटअप बनेगा।

विज्ञापन




विज्ञापन




टीम में ये ऑफिसर्स होंगे शामिल
नये सेटएप में आईजी, डीआईजी, एसपी, एएसपी, डीएसपी, टीआई से लेकर सिपाही तक की तैनाती की जायेगी। सेटअप को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर अस्थायी नियुक्तियां शुरू होंगी। फिर बाद में भर्ती की जायेगी। एएनटीएफ का उद्देश्य ड्रग्स की तस्करी, अवैध बिक्री और सप्लाई नेटवर्क पर लगाम लगानी है। अलग टीम बनने से नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच, तस्करों की पहचान और उनके नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी। कार्रवाई का दायरा नेटवर्क की अंतिम कड़ी यानी नशीले पदार्थों की खेती करने वालों तक बढ़ाया जाएगा। उनकी संपत्ति कुर्क करने और नीलाम करने की कार्रवाई भी की जाएगी। यह विंग स्थानीय पुलिस और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर एक्शन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएचक्यू से होगी निगरानी
राज्य के जिलों में एएनटीएफ की इकाइयां बन चुकी हैं, जो संबंधित एसपी के अंदर काम कर रही हैं। अब पहली बार पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसका अलग सेटअप बनेगा। एएनटीएफ स्थानीय पुलिस, आबकारी विभाग, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल कर ड्रग्स के नेटवर्क और सप्लाई चेन के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 




एडीजी अमित के नेतृत्व में बनेगी नई टीम
शासन ने पिछले महीने खुफिया प्रमुख अमित कुमार को एएनटीएफ की जिम्मेदारी दी है। उनके साथ डीआईजी पारुल माथुर और आईपीएस आकाश शुक्ला को भी जिम्मेदारी दी गई है। अब निचले स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। इसमें एएसपी, डीएसपी, टीआई, एसआई, एएसआई से लेकर सिपाही तक शामिल होंगे। पहले चरण में 25 सदस्यों की टीम बनाने की तैयारी है। 



नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
नक्सलवाद की तर्ज पर सूखे नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए 2029 की समय सीमा तय की गई है। आने वाले दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज होने की तैयारी है। इस चुनौती को नारकोटिक्स टेररिज्म के रूप में भी देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ नशे की तस्करी के कॉरिडोर के रूप में उभरा रहा है। ऐसे में राज्य में तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने और सप्लाई चेन पर शिकंजा कसने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed