{"_id":"691403b656e479d433051b0e","slug":"a-car-with-chhattisgarh-registration-number-was-hit-in-the-delhi-blast-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दिल्ली में हुए धमाके की चपेट में आई बालोद के प्रशांत की गाड़ी, रेंट पर चल रही थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दिल्ली में हुए धमाके की चपेट में आई बालोद के प्रशांत की गाड़ी, रेंट पर चल रही थी कार
Wed, 12 Nov 2025 09:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Nov 2025 09:19 AM IST
विज्ञापन
Balod News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ नंबर की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के समय यह गाड़ी चांदनी चौक सिग्नल के पास खड़ी थी। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि वाहन के चारों शीशे टूट गए और चालक को सिर में चोट आई, जिसका उपचार लोकनाथ अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
वाहन स्वामी प्रशांत बघेल ने बताया कि यह मारुति कार उनके भाई हिमांशु बघेल के पास थी, जो अपने पार्टनर जयंत झमानी के साथ मिलकर सेल्फ ड्राइव सर्विस के नाम से वाहनों को किराए पर देते हैं। हादसे के समय गाड़ी किराए पर दी गई थी और दिल्ली में एक परिवार शादी की खरीदारी के लिए इसका उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली से लौटे जयंत झमानी ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। उन्होंने कहा कि धमाके के वक्त उनके ग्राहक भी वाहन में मौजूद थे, सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
प्रशांत बघेल ने बताया कि धमाके में गाड़ी को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन उनका भाई सुरक्षित है और जल्द ही बालोद लौट आएगा। पुलिस एवं प्रशासन लगातार घटना से जुड़े लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं और मामले की जांच जारी है।