फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod daughter Dolly Sahu brought laurels to district with her Li-Fi project

बालोद की बेटी का कमाल: छात्रा डॉली साहू ने लाई-फाई प्रोजेक्ट से जिले का नाम किया रोशन, कलेक्टर ने दी बधाई

Fri, 29 Aug 2025 05:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 05:58 PM IST
सार
Register For Event

बालोद की छात्रा डॉली साहू ने चेन्नई में आयोजित यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम के ग्रैंड फाइनल में अपने लाई-फाई प्रोजेक्ट से जिले का नाम रोशन किया। उनके नवाचारी प्रोजेक्ट को 5,000 से अधिक प्रविष्टियों में से चुना गया, जो प्रकाश के माध्यम से डेटा ट्रांसमिशन की तकनीक पर आधारित है।  

विज्ञापन
Balod daughter Dolly Sahu brought laurels to district with her Li-Fi project
बालोद की छात्रा डॉली साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्रा डॉली साहू ने चेन्नई में आयोजित यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम के ग्रैंड फाइनल में अपने नवाचारी 'लाई-फाई प्रोजेक्ट' का प्रदर्शन कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। स्पेस किड्स मिशन, अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के 5,000 से अधिक प्रविष्टियों में से किन्हीं 160 प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शन के लिए चुना गया। जिनमें डॉली का प्रोजेक्ट भी शामिल रहा।

विज्ञापन


डॉली ने अपने लाई-फाई प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रकाश की किरणों का उपयोग कर डेटा, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजने की अभिनव तकनीक विकसित की है, जो भविष्य की तेज, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल संचार प्रणाली का आधार बनेगी।
विज्ञापन


इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने डॉली से दूरभाष पर चर्चा करते हुए उन्हें बधाई दी और आगे भी जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने भी डॉली की इस उपलब्धि को बालोद के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके वैज्ञानिक प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉली ने सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, परिवार, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को दिया और प्रतियोगिता आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद कहा। इसके नोडल अधिकारी पंकज सोनी ने बताया कि यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed