फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod: Three killed, four injured in horrific road accident

Balod : भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत... एक मासूम सहित चार घायल, चल रहा है इलाज

Sat, 15 Feb 2025 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Balod: Three killed, four injured in horrific road accident
demo - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जिले के महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। दो बाइक आपस में टकराई थीं। मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मामला मनकुंवर से महामाया जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है। वहीं एक मासूम सहित 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए राजहरा अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


नारंगसुर के हैं मृतक
महामाया थाना से मिली जानकारी के अनुसार मनकुंवर से महामाया जाने वाले रोड में दो बाइक की टक्कर हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए दल्ली राजहरा अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


घटना महामाया थाना क्षेत्र ग्राम आड़ेझर के पास दो मोटरसाईकिल कि आपस में टकराने से हुई है। मृतक लोगों का नाम भूपत चुरेंद्र, संग्राम कोटागाव एवं छबिलाल नारंगसुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है |

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed