फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   BJYM Morcha got angry due to indecent comment made against PM

Balod: पीएम के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से भाजयुमो का फूटा गुस्सा, राहुल गांधी का पुतला फूंककर जताया विरोध

Mon, 01 Sep 2025 09:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 09:09 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा देखा गया।

विज्ञापन
BJYM Morcha got angry due to indecent comment made against PM
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ हाल में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में हुआ। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक पर राहुल गांधी के पुतले को जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पुतला लेकर शहर में मार्च भी निकाला।

विज्ञापन


घटना से आहत भाजपाई
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि बिहार में राहुल गांधी की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री और उनकी मां के लिए जिस तरह की टिप्पणी की गई, वह अत्यंत आपत्तिजनक और असहनीय है। वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मंच से इस तरह की बातें करना न केवल भारतीय संस्कृति और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सर्वोच्च पद पर हैं और उनकी मां के लिए अपमानजनक टिप्पणी करना पूरे देश की जनता का अपमान है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आदित्य दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने इस टिप्पणी का विरोध नहीं किया और न ही मंच से बोलने वालों को रोका, जिससे यह साफ है कि कांग्रेस पार्टी ऐसी अमर्यादित राजनीति का समर्थन कर रही है।
विज्ञापन


पुतला दहन कर दिखाया गुस्सा
भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा देखा गया। युवा मोर्चा के नेता संजय साहू ने बताया कि शायद यही कारण है कि भारत जैसे देश में कांग्रेस आज अपनी अंतिम सांसें ले रही है और जो देश के अन्य नेताओं का सम्मान न कर सके उस पार्टी से देशवासी उम्मीद ही क्या कर सकते हैं। इस दौरान युवा मोर्चा पदाधिकारी एकांत पवार,आशीष साहू, राहुल साहू, राजेंद्र साहू, रौनक कत्याल, श्रीकांत वर्मा, देवेंद्र साहू, धनंजय साहू, प्रवीण सारदा, अनूप देशमुख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed