फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Class 12 student insisted on getting a mobile phone committed suicide when he was not given one in Balod

Balod: 12वीं के छात्र ने की मोबाइल दिलाने की जिद, नहीं दिलाने पर की आत्महत्या

Fri, 25 Oct 2024 03:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Oct 2024 03:00 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां मोबाइल की जिद के कारण एक 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Class 12 student insisted on getting a mobile phone committed suicide when he was not given one in Balod
छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां मोबाइल की जिद के कारण एक 12 वी के छात्र ने आत्महत्या कर ली दरअसल 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने परिवार वालों से तुरंत नया मोबाइल दिलाने की मांग की। देरी होने पर वह जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का बताया जा रहा है

विज्ञापन


मोबाइल लो नहीं तो बढ़ा दूंगा खर्चा
धमतरी अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद  से लगे ग्राम तरौद निवासी 12वीं कक्षा के छात्र भुवनेश्वर कुमार कोसरे ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। ऋषि कुमार कोसरे ने पुलिस को बताया कि भुवनेश्वर कुमार कोसरे उसका छोटा भाई है, जो कक्षा 12वीं में आत्मानंद स्कूल बालोद में पढ़ता था बीती रात लगभग 10 बजे भुवनेश्वर आज ही अभी मोबाइल खरीदने की जीत करने लगा।पिता ने कहा कि दो-चार दिन बाद खरीद देंगे। भुवनेश्वर ने अपने बड़े पिताजी को फोन कर कहा कि मोबाइल नहीं खरीद रहे हैं मैं भाग जाऊंगा, मर जाऊंगा, परिवार वालों को डबल खर्चे में डाल दूंगा। 
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान मौत 
अगले दिन सुबह 9 बजे स्कूल ड्रेस पहन कर वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला। गांव के नहर पुलिया के पास बैठा था उसी समय उनके दोस्त वहां आ गए तो भुवनेश्वर बोला पिताजी को फोन लगाओ मैं जहर सेवन कर लिया हूं। उसके दोस्तों ने फोन कर बताया। इलाज के लिए बालोद के जिला अस्पताल ले गए जहां वह खुद तुरंत पहुंचा। वहां से धमतरी डीसीएच अस्पताल रेफर किया गया।इलाज के दौरान 25 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed