{"_id":"690f6261bcb093e4220c0b8b","slug":"controversy-over-burial-of-dead-body-in-balod-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: शव दफनाने पर विवाद, ईसाई रीति से अंतिम संस्कार पर ग्रामीणों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: शव दफनाने पर विवाद, ईसाई रीति से अंतिम संस्कार पर ग्रामीणों का विरोध
Sat, 08 Nov 2025 09:02 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:02 PM IST
बालोद जिले के जेवरतला गांव में ईसाई धर्मानुसार दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बावजूद परिजन शव को धमतरी कब्रिस्तान ले गए। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
शव दफनाने को लेकर गांव में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के सनौद थाना क्षेत्र के जेवरतला गांव में शनिवार को शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। मृतक रमनलाल साहू (50 वर्ष) के परिजन ईसाई धर्म मानते हैं। इलाज के दौरान उनकी मौत होने पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृहग्राम जेवरतला लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने ईसाई रीति-रिवाज से शव दफनाने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की जमीन पर ईसाई धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अड़े रहे।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजनों ने शव को धमतरी कब्रिस्तान ले जाकर दफनाया। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने।
विज्ञापन