{"_id":"69c1222c273ff47eb004b16f","slug":"enuka-sarva-is-representing-the-art-of-chhattisgarh-in-delhi-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: एनुका सार्वा दिल्ली में छत्तीसगढ़ की कला का कर रही हैं प्रतिनिधित्व, कड़ी स्पर्धा के बाद हुईं चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: एनुका सार्वा दिल्ली में छत्तीसगढ़ की कला का कर रही हैं प्रतिनिधित्व, कड़ी स्पर्धा के बाद हुईं चयनित
Mon, 23 Mar 2026 04:53 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:53 PM IST
बालोद की व्याख्याता एनुका सार्वा दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वे केंद्रीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में 20 से 25 मार्च तक लोक नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं एनुका सार्वा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 'केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता' में छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का डंका बज रहा है। बालोद जिले के डौंडी लोहारा स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भौतिक शास्त्र की व्याख्याता एनुका सार्वा लोक नृत्य (पारंपरिक वर्ग) में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन
रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित राज्य स्तरीय कड़ी प्रतियोगिता के बाद एनुका का चयन इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए हुआ। वर्तमान में वे 20 से 25 मार्च तक चाणक्यपुरी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी ओडिसी नृत्य में प्रशिक्षित एनुका सार्वा विद्यालयी समय से ही कला के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य वीके भंडारी, पेंशनर समाज के अध्यक्ष सियाराम सार्वा और शिक्षक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि एनुका न केवल शिक्षा बल्कि सांस्कृतिक पटल पर भी बालोद और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन