{"_id":"696479d89fb951d54c0f65f3","slug":"falak-yadav-from-balod-won-the-gold-medal-at-the-69th-national-school-games-competition-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बालोद की बेटी फलक का बेहतरीन प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बालोद की बेटी फलक का बेहतरीन प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक
Mon, 12 Jan 2026 10:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
फलक यादव और तरुण जांगड़े की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल (एसजीएफआई) तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालोद जिले की बेटी फलक यादव ने कमाल कर दिखाया। अंडर-17 रिकर्व राउंड मिक्स टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ की ओर से फलक यादव और तरुण जांगड़े की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
फलक यादव टाटा अकादमी, झारखंड में अभ्यासरत हैं और गुरुकुल विद्यापीठ, बालोद में नवमीं कक्षा की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका और जिला बालोद के कोच कुशल रजक ने फलक को बधाई दी। इन बच्चों के शानदार प्रदर्शन से बालोद जिला गौरवान्वित है।
विज्ञापन