फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Four new Mahtari Sadan will be built in Balod district

छत्तीसगढ़: बालोद जिले में बनेंगे चार नए महतारी सदन, महिलाओं के सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

Sun, 24 Aug 2025 03:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Aug 2025 03:06 PM IST
विज्ञापन
Four new Mahtari Sadan will be built in Balod district
Balod News - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ शासन ने बालोद जिले में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए 4 नए महतारी सदनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृत इन भवनों का निर्माण ग्राम करहीभदर (बालोद), ग्राम कुलिया (गुरूर), ग्राम जेवरतला रोड और सुरेगांव (डौंडीलोहारा) में किया जाएगा। प्रत्येक सदन पर 30-30 लाख रुपए की लागत खर्च होगी।

विज्ञापन


जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवशी ने बताया कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए सामाजिक समागम, प्रशिक्षण एवं विभिन्न गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होंगे। इनसे ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा और महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन


इस स्वीकृति पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख सहित अन्य प्रतिनिधियों ने शासन के प्रति आभार जताया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पहल ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक एतिहासिक कदम साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed