{"_id":"68215c8a3cc0fcfb8908ade7","slug":"inter-state-gang-of-thieves-busted-and-thieves-nabbed-in-balod-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, बालोद में चोरी करने वाले चोर दबोचे, लाखों रुपये के जेवरात जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, बालोद में चोरी करने वाले चोर दबोचे, लाखों रुपये के जेवरात जब्त
Mon, 12 May 2025 07:57 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 12 May 2025 07:57 AM IST
बालोद पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां चोरी करने वाले चोर दबोचे हैं। उनके पास से लाखों रुपये के जेवरात जब्त हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, इन चोरों ने बालोद के अलावा आसपास के जिले और अन्य थानों में चोरी का आतंक मचाकर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये शातिर चोर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करते थे। आरोपियों की पहचान जेल काटने के दौरान हुई थी और अन्य मामलों में कई थानों में चारों आरोपियों के नाम से अपराध पंजीबद्ध है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन चोर और एक सोनार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरों के पास से लगभग 30 लाख रुपए के सोने और चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन