फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Maa Danteshwari cooperative sugar factory in bad shape

Chhattisgarh: बालोद जिले का ये कारखाना है बदहाल, तय टारगेट तक भी नहीं पहुंची टीम

Sat, 29 Mar 2025 11:43 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 11:43 AM IST
सार
Register For Event

बालोद जिले में मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्ष 2024 - 2025 पेराई सत्र में 70 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया था। जो लक्ष्य से कम रहा। 

विज्ञापन
Maa Danteshwari cooperative sugar factory in bad shape
मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले से उद्योग का जब जिक्र होता है तो हमेशा एक ही नाम आता है मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना। इसके अलावा बालोद में और कोई उद्योग नहीं है। लेकिन यह कारखाना भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। 

विज्ञापन


इस सत्र उत्पादन क्षमता वृद्धि करने में कारखाने की टीम असफल रही और तय टारगेट तक भी नहीं पहुंच पाई। दरअसल वर्ष 2024 - 2025 पेराई सत्र में 70 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 64 हजार 647 मीट्रिक टन गन्ने मात्र का पेराई हो पाया है।
विज्ञापन


15 करोड़ 62 लाख का भुगतान
जिला के महाप्रबंधक लिलेश्वर देवांगन ने बताया कि इस वर्ष जो किसानों की राशि लगभग 20.37 करोड़ रुपए है, इसमें से 15 करोड़ 62 लाख का भुगतान किया जा चुका है और शेष भुगतान जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने के लिए बाहर निर्भरता
वैसे तो यह जिले का एकमात्र कारखाना है। लेकिन इसका संचालन आज तक अच्छे से नहीं हो पाया है। कई प्रयासों के बावजूद भी जलने के उत्पादन के लिए बालोद जिले में किसानों को मन पानी में विभाग असफल रहा। जिसके कारण यहां के ज्यादातर किसान धान के ऊपर निर्भर रहते हैं। जिसके कारण यहां का शक्कर कारखाना दूसरे जिलों में गाने के उत्पादन के लिए निर्भर रहता है। यदि आसपास के क्षेत्र में गाने की फसल सही मात्रा में ली जाती तो कारखाने का कुशल संचालन किया जा सकता है।


सिर्फ धान के दामों में वृद्धि, गन्ना की सुध नहीं
गन्ना उत्पादक किसान दयानंद साहू ने कहा कि सरकार धान का समर्थन मूल्य बढ़ाती है तो गन्ना का भी बढ़ाना चाहिए। फसलों में किसानों के साथ न्याय करें। आज शक्कर कारखाना को चलाने गन्ने की जरूरत है। किसान जागरूक भी होंगे और गन्ने की खेती भी करेंगे, लेकिन इसके लिए सरकार को भी गंभीरता से सोचकर गन्ने के समर्थन मूल्य पर भी ध्यान देना चाहिए। इसलिए गन्ने की फसल की ओर रुझान किसानों का कम हो रहा है, मैने खुद गन्ना इस बार कम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed