फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   MLA Sangeeta Sinha locks down paddy procurement center stages protest with supporters alleges arbitrary practi

बालोद: धान खरीदी केंद्र में विधायक संगीता सिन्हा ने जड़ा ताला, समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन, मनमानी का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 04:59 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 04:59 PM IST
सार
Register For Event

बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक में स्थित सनौद धान खरीदी केंद्र में बुधवार को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। संजारी-बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने प्रशासनिक मनमानी के विरोध में केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन
MLA Sangeeta Sinha locks down paddy procurement center stages protest with supporters alleges arbitrary practi
विधायक संगीता सिन्हा ने जड़ा ताला

विस्तार

बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक में स्थित सनौद धान खरीदी केंद्र में बुधवार को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। संजारी-बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने प्रशासनिक मनमानी के विरोध में केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। उन्होंने तहसीलदार हनुमंत श्याम पर किसानों का रकबा जबरन समर्पण कराने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 

तहसीलदार पर गंभीर आरोप
विवाद की जड़ तहसीलदार हनुमंत श्याम की कार्यप्रणाली बताई जा रही है। किसानों और विधायक का आरोप है कि तहसीलदार ने स्वयं सोसायटी पहुंचकर कंप्यूटर ऑपरेटर पर दबाव बनाया। नियमों को ताक पर रखकर किसानों का रकबा समर्पित (काट) करवाया गया। इस प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

विज्ञापन


किसानों की परेशानी और विधायक का विरोध
इस हंगामे का सीधा असर धान खरीदी प्रक्रिया पर पड़ा है। कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा टोकन नहीं काटे जाने के कारण किसान सुबह से परेशान हैं। किसानों ने इसकी सूचना अपनी स्थानीय विधायक को दी, जिसके बाद विधायक संगीता सिन्हा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। मौके पर धरने पर बैठी विधायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर अन्नदाताओं को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर को बैठाकर जबरन रकबा समर्पण कराना सरासर गलत है। विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता और तहसीलदार पर कार्रवाई नहीं होती, यह प्रदर्शन जारी रहेगा। यह घटना स्थानीय प्रशासन और किसानों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed